Tarot Card Rashifal (21st November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 21 Nov, 2026 01:48 AM

tarot card rashifal

मेष- आज समय मध्यम है कारोबार पर ध्यान देने की ज़रुरत है। करियर भी थोड़ा स्लो रहेगा लेकिन आपको सबसे पहले अपनी सेहत पर

मेष- आज समय मध्यम है कारोबार पर ध्यान देने की ज़रुरत है। करियर भी थोड़ा स्लो रहेगा लेकिन आपको सबसे पहले अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए।  घर-परिवार में व्यस्तता रहेगी। सुबह से ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। 

वृष- आज डेटिंग के लिए अच्छा दिन है। जॉब में आपकी तारीफ होगी। घर में बिजली का कोई सामान ख़राब हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। जिस करियर में हैं अभी उसी में मन लगाएं। ननिहाल पक्ष से लाभ की संभावना है।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए थोड़ा मिलाजुला रहने वाला है। आपके सोचे हुए सभी काम समय से पूरे हो जाएंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। सेहत को लेकर कोई लापरवाही न करें।

कर्क- पारिवारिक परिस्थितियों को संभाल कर चलने की ज़रूरत है। ऑफिस में अपने काम को बेहतर तरह से करें, सक्सेस ज़रूर मिलेगी। बिज़नेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। हर कदम सोच-समझकर उठाएं। 

सिंह-  आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ संयम से बात करें, नहीं तो रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। विवाह संबंधी फैसला तय हो सकता है।

कन्या-  आज बैंकिंग लाइन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होंगे। किसी करीबी रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्य में जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां से भर रहेगा घर-संसार। इस राशि के छात्र पढ़ाई में लापरवाही न करें। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

तुला- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार के मामले में आपको थोड़ा सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस राशि के युवा जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा न करें। परिवार में सुखद समाचार मिलने की संभावना है।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। घर के लिए कोई जरूर सामान खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने मनमुटाव को दूर करने की कोशिश करेंगे। भाई के साथ मिलकर माता-पिता के लिए कोई स्पेशल सरप्राइज प्लान करेंगे। 

धनु-  इस राशि के लोग बिजनेस में सोच-समझ कर फैसला लें। नए व्यापार को शुरू करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार के साथ मिलकर किसी दोस्त की शादी में जाएंगे। पिता की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।

मकर- आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा। छात्रों को अपने करियर संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है। 

कुंभ- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। इस राशि के किसी बड़े की मदद से पढ़ाई में आ रही समस्या से छुटकारा पा लेंगे। परिवार के साथ किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं।  

मीन- आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ बहस हो सकती है। इस राशि के बच्चों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। घुटनों का दर्द रहेगा।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!