Tarot Card Rashifal (25th September, 2022): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Jyoti,Updated: 25 Sep, 2022 09:53 AM

tarot rashifal in hindi

मेष- आज का दिन बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को अधिक जिम्मेदारियां मिलने के आसार हैं। अनाज के व्यवसाय में निवेश करना लाभकारी रहेगा। आपके निर्णय को सराहा जाएगा। महिलाओं घर और ऑफिस में अधिक व्यस्ता के चलते घर वालों

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज का दिन बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को अधिक जिम्मेदारियां मिलने के आसार हैं। अनाज के व्यवसाय में निवेश करना लाभकारी रहेगा। आपके निर्णय को सराहा जाएगा। महिलाओं घर और ऑफिस में अधिक व्यस्ता के चलते घर वालों को समय नहीं दे पाएंगे। कुंवारों के लिए शादी के रिश्ते आएंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष- आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। कई जरूरी डील और नए रिश्ते जुड़ने वाले हैं। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। यात्रा शुभ रहेगी। इस राशि के लोगों को आज सिर दर्द की समस्या सता सकती है। 

मिथुन- सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कई दिनों से जो बात कहना चाह रहे हैं, उसे कहने का अवसर मिल सकता है। राजनितिक संबंधों की मदद के चलते रुके कार्य पूरे होंगे। नए दोस्त बनेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। समय पर निर्णय लेना सीखें। जो लोग रोगों से जूझ रहे हैं उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कर्क- आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे। आर्थिक लाभ होगा। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं वे किसी अनुभवी से राय लेकर ही कार्य की शुरुआत करें। खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।  बुजुर्गों को जोड़ों-हड्डियों का दर्द आज अधिक परेशान कर सकता है। 

सिंह- आज दिन तनावग्रस्त रह सकता है। काम ज्यादा होने के कारण व्यस्त रहेंगे। हर पल जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। आर्थिक लाभ व मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे जातकों की शादी के योग बन रहे हैं। खास तौर पर बच्चों की सेहत का खास ध्यान रखें, वायरल हो सकता है।  

कन्या- आज का दिन आपके पक्ष में है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा तैयार रखें। राजकीय बाधा दूर होगी, लाभ की स्थिति बनेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। इस  राशि के लोगो का स्वास्थ्य आज पहले की तुलना में अच्छा रहेगा, सेहत में सुधार आएगा।  
 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari

तुला- आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। नई योजना सफल होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए परिजनों से आर्थिक सहायता लेनी होगी। वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराने निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है, मगर खान पान का अधिक ध्यान रखें, जरा सी लापरवाही मेंहगी पड़ सकती है। 

वृश्चिक- दोस्तों के साथ मौज-मस्ती कर समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से सभी काम पूरे होंगे। कपड़ों के व्यापारियों को अचानक धन लाभ हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले समाप्त होते दिखेंगे। पुरानी से पुरानी बीमारी का इलाज मिलने के आसार हैं, ध्यान रहें सेहत को लेकर किसी भी चीज़ को नदरअंदाज न करें वरना बीमारी बढ़ सकती है। 

धनु- आज दिन बढ़िया रहने वाला है। ज्वेलरी का व्यापार करने वालों के सफलता के योग हैं। सरकारी नौकरी वालों की यात्रा सफल रहेगी साथ ही उन्नति के मार्ग खुलते दिखेंगे। परिवार के सहयोग से अटके काम पूरे होंगे। पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन बात करें इस राशि की महिलाओं की तो थकान के चलते बुखार हो सकता है। 

मकर- वाहन खरीदने के लिए दिन उत्तम है। व्यवसाय में बनाई नई योजना से लाभ होगा। आर्थिक लाभ भी होगा। पार्टी में दोस्तों के साथ आनंद लेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करने में सफल होंगे। शारीरिक थकान संभव है। साथी से बहस हो सकती है, गुस्से पर काबू रखें वरना गुस्सा आफकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।  जिसके चलते डॉक्टरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

कुंभ- परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिल सकता है। दूसरों की बातों में आने से बचें, हो सकता है दुश्मन दोस्त के रूप में हो। नौकरी वालों के लिए आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। विदेश जाने में आ रही रुकावट दूर होगी। मित्रों से संपर्क मजबूत होगा। जो लोग लंब समय से किसी शारीरिक कष्ट से गुजर रहें हैं, उनके लिए समय अच्छा है, राहत मिल सकती है।  

मीन- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। जिस बी काम को करना चाहते हैं उसके पहले रणनीति तैयार करें। सूझ-बूझ से रुके काम पूरे करवा लेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और पराक्रम में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सेहत की बात करें तो इस राशि के लोगों के सेहत आज पहले से अच्छी होगी। 
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!