Edited By Sarita Thapa,Updated: 21 Aug, 2025 12:01 PM
Taurus 2025: वृषभ राशि वालों की लाइफ में आप कुछ बड़ा होने वाला है और 15 अगस्त से 31 दिसंबर तक अगले साढ़े चार महीने आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आने वाले हैं। कई सरप्राइज भी आपको देने वाले हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Taurus 2025: वृषभ राशि वालों की लाइफ में आप कुछ बड़ा होने वाला है और 15 अगस्त से 31 दिसंबर तक अगले साढ़े चार महीने आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लेकर आने वाले हैं। कई सरप्राइज भी आपको देने वाले हैं। कुछ सुखद घटनाएं भी होने वाली हैं। कई ग्रह मिलकर अब आपकी जिंदगी में खुशियों के रंग भी भरने वाले हैं और कामयाबी की कहानी भी लिखने वाले हैं। आपके जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में गोचर कर रहे होते हैं, वही कुंडली में आपकी चंद्र राशि होती है। जिन लोगों का नाम ई , ऊ, ए, ओ , वा, वी, वू, वे , वो से शुरू होता है, उनकी वृषभ राशि होती है। वृषभ राशि वालों की लाइफ में 31 दिसंबर क्या कुछ होने वाला है। ग्रहों के खेल की शुरुआत नवग्रह में गुरु का दर्जा हासिल बृहस्पति की चाल से करते हैं।
देवगुरु बृहस्पति इस समय मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं और वह अतिचारी अवस्था में है यदि तीन गुना तेज रफ्तार में चल रहे हैं। 18 अक्तूबर 2025 को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि से कर्क राशि में जाएंगे जो देवगुरु बृहस्पति की उच्च राशि है। उच्च राशि में आकर बृहस्पति हमेशा परम बलशाली हो जाते हैं। 11 नवंबर को गुरु कर्क राशि में वक्री अवस्था में चले जाएंगे, यानि उल्टी चाल चलेंगे। फिर साल के अंत में 5 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल में ही फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यानी इस साल के अंत तक देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि वालों के लाइफ पर जबरदस्त असर डालने वाले हैं।
देव गुरु बृहस्पति के बाद अब शनि देव की बात करते हैं। शनि देव 13 जुलाई को मीन राशि में गोचर करते हुए वक्री हो चुके वाले हैं यानी उल्टी चाल चल रहे हैं यानी रेट्रोग्रिड हैं। 28 नवंबर 2025 तक शनि वक्री अवस्था में रहेंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे। वृषभ राशि वालों के लिए शनि देव सोने के पाया में भी रहते हुए वृषभ राशि वालों की लाइफ पर गहरा असर डालेंगे। राहु और केतु यह दोनों ग्रह इस साल अब कोई राशि परिवर्तन नहीं करने वाले। राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करते रहेंगे। लेकिन दिसंबर महीने तक सूर्य 5 बार राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल, बुध, शुक्र का राशि परिवर्तन तीन से चार बार होगा। चंद्रमा तो हर अधाई दिन के बाद अपनी राशि बदल लेते हैं। 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण और 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह दोनों ग्रहण भी वृषभ राशि वालों की लाइफ पर असर डालेंगे।
ग्रहों का यह परिवर्तन वृषभ राशि वालों की जिंदगी के अलग-अलग पहलू पर गहरा असर डालने वाला है और कई मोर्चों पर बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपकी लव लाइफ में, आपके कैरियर में, आपके बिजनेस में और जिंदगी में कुछ बड़ा होने वाला है। कुछ ऐसी घटनाएं भी इस अवधि में आपके साथ होगी जो आपको रोमांचित करेंगी। इस राशि वाले अपने आप को नई ऊर्जा से लैस महसूस करेंगे। खुशियां भी आपके पास चलकर आएंगी। उपलब्धियां भी आपके खाते में दर्ज होगी और पैसा भी कई स्रोतों से आएगा क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह आपको लग्जरी लाइफ देने वाले हैं यानी भौतिक खुशियां देने वाले हैं. वाहन सुख देने वाले हैं। नए घर का सुख देने वाले हैं। आप नई प्रॉपर्टी बनाने में कामयाब हो सकते हैं। वृषभ राशि वालों के जीवन में प्रेम भी दस्तक देगा यानी आपकी लव लाइफ बेहतर होगी। आपका प्रेम परवान चढ़ेगा। रोमांस के मौके मिलेंगे और आप उत्साह से भरे रहेंगे।
देव गुरु बृहस्पति और शनि की चाल से आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक प्रगति होगी। जिन योजनाओं को आप अभी पूरा नहीं कर पाए थे, वह अब इस अवधि में पूरी होगी। आपको भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी यानी आपको मैटेरियलिस्टिक और लग्जरी लाइफ जिएंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे और यह समय करियर के लिहाज से बहुत ही उन्नति दायक साबित होगा। आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होती रहेगी और आपके संपर्क भी बढ़ेंगे यानी प्रभावशाली लोगों से आपका अच्छा। मेल-मिलाप होगा। उठना बैठना होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
इस अवधि में शनि महाराज आपके प्रेम की परीक्षा भी लेंगे लेकिन आप उस परीक्षा में सफल होकर उतरेंगे। अगर आप सचमुच किसी को दिल से प्यार करते हैं तो सच्चाई की जीत होगी और अपने लव पार्टनर के साथ आपके संबंध बहुत ही सुहार्दपूर्ण बनेंगे। देवगुरु बृहस्पति भी आप पर मेहरबान रहेंगे और आपको समय-समय पर राहु और केतु द्वारा पैदा की जाने वाली समस्याओं से बचाएंगे और आपका कॉन्फिडेंस लेवल में भी बढ़ोतरी करेंगे। सोशल मीडिया पर कोई परिचय किसी भावनात्मक रिलेशन में भी बदल सकता है और आप उस रिश्ते को कोई नाम भी दे सकते हैं।
अगर बिजनेस की बात की जाए तो वृषभ राशि को जो लोग बिजनेस क्षेत्र में हैं, उनके लिए यह समय काफी लाभकारी रहने वाला है । शुक्र ग्रह आपके भाग्य में वृद्धि करेंगे जिस कारण सौंदर्य, शिक्षा, म्यूजिक और आर्ट्स व मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री से संबंधित क्षेत्रों में खास तौर पर सफलता मिलने के योग हैं और आप अपने बिजनेस का भी विस्तार करने में कामयाब रहेंगे। अगर आपके प्रेम जीवन यानी लव लाइफ की बात करें तो वृषभ राशि के जो यंगस्टर्स हैं, युवा हैं, उनके जीवन में प्रेम दस्तक देगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और आपसी अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। पति-पत्नी कहीं घूमने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।
विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना पहले है तो यह सपना पूरा हो सकता है और विदेश जाने की कोई फाइल अगर आपने लगा रखी है तो अब वह शुभ घड़ी आ सकती है जब आप विदेश जा पाएंगे। सरकार की तरफ से भी आपको कोई फायदा हो सकता है। वृषभ राशि के विद्यार्थियों को किसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। शिक्षा में और बेहतर परिणाम के लिए आपको रोज मेडिटेशन करनी चाहिए जिससे आपको अपना ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।
अगर आर्थिक स्थिति की बात करें तो वृषभ राशि वालों के लिए अब दिसंबर तक का समय बहुत शुभ रहने वाला है। आपको आपकी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। धन लाभ भी होगा। आप लग्जरी आइटम और परिवार के ऊपर अच्छी खासी रकम खर्च करेंगे । सितंबर से लेकर अक्टूबर तक का समय आपके लिए काफी लाभकारी रहने वाला है। नवंबर और दिसंबर का महीना तो धन से संबंधित कार्यों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। अगर आप साझेदारी में यानी पार्टनरशिप में कोई बिजनेस शुरू करना चाहे तो आपको काफी सफलता मिलेगी और शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए भी यह समय वृषभ राशि वालों के लिए बहुत बढ़िया है।
वृषभ राशि के जो लोग रियल स्टेट में है, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में है, आईटी सेक्टर में है, एजुकेशन सेक्टर में है, मल्टीमीडिया में है, ट्रेडिंग का काम करते हैं, शेयर मार्केटिंग का काम करते हैं। वकील हैं, इंजीनियर है, बागवान है, उनके लिए अब आगे का समय सबसे शानदार साबित होने वाला है।
गुरमीत बेदी
9418033344