May Prediction 2026: मिथुन में बनेगा बुध-गुरु और शुक्र का पॉजिटिव योग, सभी लग्नों के जातकों को होगा फायदा

Edited By Updated: 28 Apr, 2026 01:28 PM

may prediction 2026

Monthly Horoscope May 2026: मई का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से काफी अहम महीना रहने वाला है। 11 मई को मंगल मेष राशि में गोचर करेंगे जबकि 14 मई को शुक्र मिथुन राशि में गोचर कर के गुरु के साथ युति बनाएंगे। इसके बाद 15 मई को बुध और सूर्य दोनों ग्रह...

Monthly Horoscope May 2026: मई का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से काफी अहम महीना रहने वाला है। 11 मई को मंगल मेष राशि में गोचर करेंगे जबकि 14 मई को शुक्र मिथुन राशि में गोचर कर के गुरु के साथ युति बनाएंगे। इसके बाद 15 मई को बुध और सूर्य दोनों ग्रह वृषभ राशि में गोचर करेंगे। जबकि 17 मई को शनि अपनी उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से निकल कर बुध के रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे। महीने के आखिरी सप्ताह में 29 मई को मिथुन राशि में गुरु, बुध और शुक्र का त्रिग्रही योग बनेगा और तीनों पॉजिटिव ग्रह एक साथ आकर वैश्विक स्तर पर बहुत बड़ी राहत देने का काम करेंगे। ग्रहों के इस गोचर का आपके लग्न पर निम्न प्रकार से प्रभाव पड़ेगा।

मेष- मेष लग्न के जातकों के लिए 12 मई को मंगल अपनी ही राशि में प्रवेश करेगा, जिससे आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और साहसिक निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी, हालांकि सूर्य-मंगल–बुध का संयोग थोड़े समय के लिए अहंकार और टकराव ला सकता है। मिथुन राशि में शुक्र, बुध और गुरु संचार, नेटवर्किंग, सीखने और व्यापार वृद्धि के मजबूत अवसर देंगे, साथ ही भाई-बहनों और पड़ोसियों से संबंध बेहतर होंगे, भाग्य का साथ मिलेगा और छोटी यात्राओं के योग बनेंगे।

वृषभ- वृषभ लग्न के जातकों के लिए 12 मई के बाद बाहरवें भाव का मंगल खर्च और बेचैनी बढ़ा सकता है। 14 मई से शुक्र का गुरु के साथ दूसरे भाव में आना पारिवारिक सुख, उत्सव और आर्थिक वृद्धि बढ़ाएगा, जिससे आभूषण खरीदने और धन संचय के लिए अच्छा समय बनेगा। 15 मई से सूर्य और बुध लग्न में आकर आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता बढ़ाएंगे। महीने के अंत तक दूसरे भाव में तीन शुभ ग्रह लाभ देंगे, जिसमें शेयर बाजार से भी लाभ संभव है।

मिथुन- मिथुन लग्न के जातकों के लिए 12 मई को मंगल 11वें भाव में आकर लाभ, मजबूत नेटवर्क और इच्छाओं की पूर्ति कराएगा। 14 मई से शुक्र गुरु के साथ लग्न में आकर आकर्षण, आत्मविश्वास और सकारात्मकता बढ़ाएगा। 15 मई को सूर्य और बुध 12वें भाव में जाकर कुछ खर्च, विदेश से जुड़ाव या आत्मचिंतन ला सकते हैं। महीने के दूसरे भाग में बुध, शुक्र और गुरु का लग्न में शक्तिशाली योग बनेगा। यह विवाह, रिश्तों और व्यापार साझेदारी के लिए बहुत अच्छा समय है।

कर्क- कर्क लग्न के जातकों के लिए मई की शुरुआत में मंगल, सूर्य और बुध 10वें भाव को सक्रिय करेंगे, जिससे करियर पर फोकस, महत्वाकांक्षा और नेतृत्व के अवसर मिलेंगे, हालांकि थोड़ा दबाव भी रहेगा। महीने के मध्य में सूर्य और बुध 11वें भाव में जाकर लाभ और नेटवर्किंग बढ़ाएंगे। 12वें भाव में शुक्र खर्च बढ़ा सकता है, लेकिन आराम, यात्रा और विदेश से जुड़े लाभ भी देगा। महीने के अंत तक गुरु, शुक्र और बुध का 12वें भाव में योग आध्यात्मिक विकास, विदेशी लाभ और शांति देगा।

सिंह- सिंह लगन के जातकों के लिए मई की शुरुआत में मंगल 9वें भाव में होकर भाग्य, आत्मविश्वास और सहयोग बढ़ाएगा। 14 मई से शुक्र 11वें भाव में गुरु के साथ आकर लाभ और सामाजिक विस्तार देगा। 15 मई को सूर्य और बुध 10वें भाव में जाकर करियर में वृद्धि और पहचान बढ़ाएंगे। महीने के अंत तक 11वें भाव में गुरु, शुक्र और बुध का योग आर्थिक लाभ, नेटवर्क से फायदा, शेयर बाजार में सफलता, संतान से जुड़ी खुशखबरी और संतान प्राप्ति के योग बना सकता है।

कन्या- कन्या लग्न के जातकों के लिए 12 मई से मंगल 8वें भाव में आकर अचानक बदलाव और तनाव दे सकता है, इसलिए धैर्य जरूरी है। 14 मई से शुक्र 10वें भाव में गुरु के साथ आकर करियर में वृद्धि और पहचान देगा। 15 मई को सूर्य और बुध 9वें भाव में जाकर भाग्य, यात्रा और उच्च शिक्षा के अवसर देंगे। महीने के अंत तक 10वें भाव में बुध, शुक्र और गुरु का योग प्रमोशन, करियर ग्रोथ और बिजनेस विस्तार के लिए बहुत अच्छा रहेगा।

तुला- तुला लगन के जातकों के लिए 12 मई को मंगल 7वें भाव में आकर सूर्य और बुध के साथ मिलकर रिश्तों में तनाव और अहंकार के टकराव ला सकता है। 14 मई से शुक्र 9वें भाव में गुरु के साथ आकर भाग्य, गुरु कृपा और यात्रा के अवसर देगा। 15 मई को सूर्य और बुध 8वें भाव में जाकर अचानक बदलाव और आत्मचिंतन ला सकते हैं। महीने के अंत में 9वें भाव में बुध, शुक्र और गुरु का योग राहत, वृद्धि और भाग्य का साथ देगा। रेवती नक्षत्र का शनि अनुशासन और स्थिरता लाएगा।

वृश्चिक- वृश्चिक लगन के जातकों के लिए 12 मई से मंगल 6वें भाव में आकर शत्रुओं पर विजय और प्रतियोगिता में सफलता देगा, हालांकि काम का दबाव और टकराव हो सकते हैं। 14 मई से शुक्र 8वें भाव में अचानक धन लाभ देगा। 15 मई को सूर्य और बुध 7वें भाव में जाकर रिश्तों और साझेदारी पर फोकस लाएंगे। महीने के अंत में 8वें भाव में बुध, शुक्र और गुरु का योग गुप्त लाभ और रिसर्च में सफलता देगा। 5वें भाव में शनि प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में गंभीरता लाएगा।

धनु- धनु लगन के जातकों के लिए 12 मई से मंगल 5वें भाव में गोचर करते हुए रचनात्मकता, आत्मविश्वास और शिक्षा में फोकस बढ़ाएगा, लेकिन आवेग से बचना होगा। 14 मई से शुक्र 7वें भाव में गुरु के साथ आकर रिश्तों और विवाह के योग बनाएगा। 15 मई को सूर्य और बुध 6वें भाव में जाकर प्रतियोगिता में सफलता देंगे। महीने के अंत में 7वें भाव में बुध, शुक्र और गुरु का योग विवाह, साझेदारी और बिजनेस के लिए बहुत शुभ रहेगा। 4वें भाव में शनि जिम्मेदारी और स्थिरता लाएगा।

मकर- मकर लग्न के जातकों के लिए 12 मई से मंगल चौथे भाव में घर और संपत्ति के मामलों में सक्रियता लाएगा। 14 मई से शुक्र 6वें भाव में गुरु के साथ आकर काम के माहौल को बेहतर करेगा और शत्रुओं पर विजय देगा। 15 मई को सूर्य और बुध 5वें भाव में आकर रचनात्मकता और निर्णय क्षमता बढ़ाएंगे। महीने के अंत में 6वें भाव में बुध, शुक्र और गुरु का योग कार्यस्थल में सुधार और विदेशी संपर्क देगा। तीसरे भाव में शनि मेहनत और प्रयास से सफलता दिलाएगा।

कुंभ- कुंभ लगन के जातकों के लिए 12 मई से मंगल तीसरे भाव में आकर साहस और प्रयास बढ़ाएगा, हालांकि थोड़ी अधीरता हो सकती है। 15 मई से सूर्य और बुध चौथे भाव में आकर घर और भावनात्मक स्थिरता पर ध्यान देंगे। 5वें भाव में शुक्र और गुरु का योग, बाद में बुध के साथ मिलकर, शिक्षा, प्रेम, संतान और निवेश में लाभ देगा और 11वें भाव पर दृष्टि डालकर आर्थिक लाभ देगा। कुल मिलाकर महीने का दूसरा भाग अधिक लाभकारी रहेगा।

मीन- मीन लगन के जातकों के लिए महीने की शुरुआत में मंगल, सूर्य और बुध दूसरे भाव में गोचर करते हुए धन और परिवार पर फोकस देंगे, लेकिन बोलचाल में सावधानी रखें। 15 मई से सूर्य और बुध तीसरे भाव में आकर आत्मविश्वास और प्रयास बढ़ाएंगे। 14 मई से शुक्र चौथे भाव में गुरु के साथ आकर घर, सुख और संपत्ति के लिए अच्छा समय देगा। लग्न में शनि परिपक्वता और अनुशासन लाएगा। कुल मिलाकर यह महीना वित्तीय जागरूकता और जीवन में संतुलित प्रगति देगा।

गौरी जैन
ज्योतिष और वास्तु सलाहकार

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!