TVK Success: थलपति विजय की महाजीत के पीछे 'राहु' का हाथ? जानें मूलांक 4 का वो रहस्य जिसने हिला दी तमिलनाडु की राजनीति!

Edited By Updated: 05 May, 2026 12:21 PM

thalapathy vijay

Thalapathy Vijay: जानें कैसे मूलांक 4 और राहु के प्रभाव ने थलपति विजय को बनाया सुपरस्टार और सफल राजनेता। थलपति विजय की सफलता का ज्योतिषीय रहस्य, जन्मतिथि और अंक ज्योतिष का विशेष विश्लेषण।

Thalapathy Vijay: आज हर तरफ दक्षिण भारतीय सिनेमा के 'थलापति' यानी जोसेफ विजय चंद्रशेखर के चर्चे सुनने और देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने अभी तक पर्दे पर आमजनमानस के दिलों पर राज किया था। अब वो न केवल लोगों के दिल बल्कि दिमाग में भी अपनी अमिट छाप छोड़ने को तैयार हैं। राजनीति के मैदान में भी अपनी नई पार्टी टीवीके (TVK) के जरिए उन्होंने भारतीय राजनीति में ऐसी सुनामी लाई कि दिग्गज भी हैरान रह गए। इसका श्रेय केवल उनकी लोकप्रियता को जाता है या ग्रहों और अंकों का कोई गुप्त खेल है?

PunjabKesari Thalapathy Vijay

अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार विजय की इस आसमान छू रही सफलता का असली राज उनके मूलांक 4 में छिपा है। 22 जून 1974 को थलपति विजय का जन्म हुआ था। अंक ज्योतिष के अनुसार, 22 तारीख का मूलांक 2+2 = 4 बनता है।  मूलांक 4 पर छाया ग्रह राहु का वर्चस्व स्थापित है। विजय के करियर की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रही, लेकिन मूलांक 4 की विशेषता है कि ऐसे लोग गिरकर संभलना जानते हैं और कभी हार नहीं मानते।

मूलांक 4 वाले लोग साहसी, मेहनती, व्यावहारिक और अनुशासित होते हैं। इनके जीवन में चुनौतियां और अस्थिरता हो सकती है लेकिन ये अपनी दृढ़ता और सकारात्मक सोच से हर स्थिति पर विजय प्राप्त करते हैं। इनके जीवन का उद्देश्य खुद को साबित करना और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना होता है। 

PunjabKesari Thalapathy Vijay

राहु का प्रभाव: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के राजनीति में सफल होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण ग्रह राहू को माना गया है। वैसे तो सूर्य ग्रह सत्ता कारक ग्रह है परंतु राहू वहां तक जाने का मार्ग बनाता है। राहू और केतु दोनों छाया ग्रह हैं। दोनों को किसी भी राशि का स्वामित्व नहीं दिया गया है। सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध और अन्य ग्रहों की तरह इनका वास्तविक अस्तित्व नहीं माना गया है। जिस प्रकार आमजन शनि से भयभीत रहता है। ठीक इसी प्रकार राहू से मिलने वाले फलों को लेकर आमजन में भय की स्थिति रहती है।

PunjabKesari Thalapathy Vijay

जीवन में अचानक से होने वाली घटनाओं को घटित करने में राहू का योगदान प्रमुख रूप से होता है। बुध बौद्धिक शक्ति, क्षमता और बुद्धिमानी देता है तो राहू बुद्धि में चातुर्य शक्ति भी देता है। आविष्कार करने की बुद्धि बुध ग्रह न देकर राहू ग्रह देता है। मस्तिष्क में कारण और कारक के सूत्र का कार्य राहू ग्रह करता है। मस्तिष्क में अचानक से आने वाले विचारों को राहू से देखा जाता है। राजनीति में उठा-पटक कराने वाला ग्रह राहू ही है। इसलिए राजनीति में सफलता का मूल्यांकन करने के लिए राहू का सर्वप्रथम विश्लेषण किया जाता है। 

PunjabKesari Thalapathy Vijay

जब विजय अपने फिल्मी करियर के शीर्ष पर थे, तब अचानक अभिनय छोड़कर पूर्णतः राजनीति में आने का फैसला लेना हर किसी के बस की बात नहीं थी। यह राहु का ही प्रभाव है जिसने उन्हें परंपराओं को चुनौती देने और एक नई राजनीतिक राह चुनने का साहस दिया। अक्सर देखने में आता है की मूलांक 4 वाले व्यक्ति पुरानी परंपराओं को तोड़ते हैं। विजय की अनूठी स्क्रीन प्रेजेंस, संवाद अदायगी और अब एक राजनेता के रूप में उनकी कार्यशैली उन्हें भीड़ से अलग एक खास शख्सियत के रुप में उजागर करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि राहु प्रधान व्यक्ति अक्सर जीवन में अचानक और बड़े चमत्कार देखते हैं, जैसा कि विजय की पार्टी टीवीके की हालिया राजनीतिक जीत में देखने को मिला।

PunjabKesari Thalapathy Vijay

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!