रोशनी का प्रतीक है भगवान राम का नाम

Edited By Jyoti,Updated: 01 Feb, 2019 02:41 PM

the symbol of light is the name of lord ram

कहते हैं कि भगवान राम से भी बड़ा उनका नाम है। ज्योतिष और हिंदू शास्त्रों में भी कहा जाता है कि अगर किसी को अपनी सभी मनोकामनाओं को पूरा करना हो वो केवल सच्चे मन से राम का नाम ले तो उसकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
कहते हैं कि भगवान राम से भी बड़ा उनका नाम है। ज्योतिष और हिंदू शास्त्रों में भी कहा जाता है कि अगर किसी को अपनी सभी मनोकामनाओं को पूरा करना हो वो केवल सच्चे मन से राम का नाम ले तो उसकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। आज हम आपको इसी संदर्भ से जुड़ी बातें बताने जा रहे हैं। अब ये तो सब जानते हैं कि भगवान राम से बड़ा है उनका नाम, लेकिन क्या कभी आप में किसी ने ये सोचा है कि इनके नाम का अर्थ क्या है। ज़ाहिर सी बात है किसी ने इस बारे में नहीं सोचा होगा क्योंकि भगवान के नाम का मतलब कौन जानना चाहेगा। लेकिन ज्योतिष शास्त्र और हिंदू शास्त्रों में इनके नाम का अर्थ बताया गया है। आइए जानते हैं क्या है भगवान राम के नाम का अर्थ-
PunjabKesari, राम, Sri Ram Image
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो राम का अर्थ है ‘प्रकाश’। कहा जाता है किरण और आभा यानि कांति जैसे शब्दों के मूल में राम है। बता दें कि ‘रा’ का अर्थ आभा यानि (कांति) और ‘म’ का अर्थ है मैं, मेरा और मैं स्वयं। शास्त्रों के अनुसार राम का अर्थ है मेरे भीतर प्रकाश, मेरे ह्रदय में प्रकाश। निश्चय ही ‘राम’ ईश्वर का नाम है, जो इस धरती पर 7560 ईसा पूर्व अर्थात 9500 वर्ष पूर्व अवतरित हुए थे।

कहते हैं अगर रामायण की अवधि 7500 ईसा पूर्व है, तो महाभारत लगभाग 5,110 वर्ष हुआ। पौराणिक शास्त्रों की मानें तो भगवाव कृष्ण का देहावसान 5110 वर्ष पहले हो गया था। शास्त्रों में श्रीकृष्ण के शरीर छोड़ने की सही तिथि भी उपलब्ध है। उससे कुछ समय पहले ही महाभारत घटित हुआ था।
PunjabKesari, राम, Sri Ram Image
रामायण का प्रचलन
भगवान राम का संबंध सभी एशियाई महाद्वीपों से है। इंडोनेशिया, मलेशिया और कम्बोडिया का पूरा बेल्ट रामायण से जुड़ा हुआ है। यह बेहद पुराना महाकाव्य ग्रन्थ है। इसका प्रभाव इतना ज्यादा है कि हजारों सालों बाद आज भी भगवान राम अपनी सच्चाई के लिए जाने जाते हैं, इसी कारण इन्हें पुरुषोत्तम भी कहा जाता है।

एक बार महात्मा गांधी ने कहा था, ‘आप मेरा सबकुछ ले लीजिये, मैं तब भी जीवित रह सकता हूं। परंतु अगर आपने मुझसे मेरे राम को दूर कर दिया तो मैं निश्चित ही मर रह जाऊंगा।’

उन्होंने मृत्यु से पहले जो अंतिम शब्द कहे थे, वह ‘हे राम!’ थे। भारत के लगभग हर क्षेत्र में राम को पाया जा सकता है। हर राज्य में हमें ‘रामपुर’ या एक ‘रामनगर’ मिल ही जाएगा! हर जगह! किसी पत्र पर केवल ‘रामनगर’ लिखने से डाक विभाग भ्रमित हो जाएगा। भारत में हजारों ‘रामनगर’ हैं। अध्ययन से पता चला है कि ‘यूरोप’ में भी राम से संबंधित हजारों नाम हैं।
PunjabKesari, राम, Sri Ram Image

आस्ट्रेलिया को संस्कृत में अस्त्रालय कहा जाता है। क्या आप में से किसी एक व्यक्ति को आस्ट्रेलिया का अर्थ पता है। हम जानते हैं नहीं पता होगा। बता दें कि अस्त्रालय का अर्थ है ‘अस्त्र रखने का भण्डारगृह। अस्त्र का अर्थ होता है ‘हथियार’। कहा जाता है कि रामायण काल के दौरान उन लोगों ने वहां अनेक प्रकार के अस्त्र रखे थे। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यहां बहुत हथियार बनाए भी थे। कहा जाता है कि  उन अस्त्रों के कारण वहां केंद्र में रेगिस्तान भी था, जिसके कारण वह स्थान निर्जन था। ऐसा कहा जाता है कि अब भी यह निर्जन ही है।
मां-बाप के अलावा घर के सिर्फ यही सदस्य कर सकते हैं 'कन्यादान' (VIDEO)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!