प्रतिदिन इन 7 चीजों के दर्शन से मिलता है पुण्य, सफलता भी चूमती है कदम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 May, 2017 12:47 PM

these seven things give saintly

हिंदू धर्म में गाय को पवित्र अौर पूजनीय माना जाता है। गाय में तैंतीस करोड़ देवी-देवताअों का वास होता है। गाय ही नहीं बल्कि उससे मनुष्यों को मिलने वाली

हिंदू धर्म में गाय को पवित्र अौर पूजनीय माना जाता है। गाय में तैंतीस करोड़ देवी-देवताअों का वास होता है। गाय ही नहीं बल्कि उससे मनुष्यों को मिलने वाली हर चीज़ बेहद पवित्र होती है। शास्त्रों में ऐसे कई कार्यों का उल्लेख है जिनको करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। लेकिन गरुड़ पुराण में ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिनको देख लेने मात्र से ही पुण्य अौर  की प्राप्ति होती है। इसके अतिरिक्त जीवन की हर परेशानियों से भी मुक्ति मिल जाती है।

गोमूत्रं गोमयं दुन्धं गोधूलिं गोष्ठगोष्पदम्।
पक्कसस्यान्वितं क्षेत्रं द्ष्टा पुण्यं लभेद् ध्रुवम्।।


गोमूत्र
शास्त्रों में माना गया है कि गोमूत्र में मां गंगा का वास होता है। गोमूत्र का प्रयोग धार्मिक ही नहीं औषधीय रूप में भी किया जाता है। इसके सेवन से कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। इसके सेवन से न सिर्फ रोगों से मुक्ति मिलती है अपितु मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार तो गोमूत्र को देख लेने से ही व्यक्ति को पुण्य अौर लाभ की प्राप्ति होती है। 

गोबर
हिंदू धर्म में गाय को बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है। गाय माता में तैंतीस करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। गाय के गोबर को भी पवित्र माना जाता है। कोई भी धार्मिक काम करने से पहले स्थान को पवित्र करने के लिए गोबर का प्रयोग किया जाता है। इतना ही नहीं गाय के गोबर को देख लेने से भी पुण्य की प्राप्ति हो जाती है। 

गोशाला
गोशाला को भी मंदिर की भांति पवित्र व पूजनीय माना जाता है। प्रतिदिन गोशाला जाकर गायों की सेवा करने से व्यक्ति को कृष्ण धाम गोकुल की प्राप्ति होती है। जिनके लिए गोशाला जाकर सेवा करना संभंव न हो तो वे गोशाले के दर्शन कर ले तो भी उन्हें पुण्य का प्राप्ति हो सकती है। 

पकी हुई खेती
हरे-भरे खेतों को देखकर जहां मन को शांति मिलती है, वहीं इसे पुण्य का भी प्रतीक माना जाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार हरे-भरे खेतों को देखने से पुण्य अौर लाभ मिलता है। 

गोधूली
गाय ही नहीं बल्कि उससे मनुष्यों को मिलने वाली हर चीज़ पवित्र होती है। उसी प्रकार गाय अपने पैरों से जमीन को खुरचती है उसे गोधूली कहा जाता है। गाय को पैरों से खुरचने के बाद धूल भी पवित्र हो जाती है। इस गोधूली को देख लेने से भी व्यक्ति को कई गुना पुण्य की प्राप्ति होती है। 

गोदुग्ध
गोय का दूध स्वास्थ्य के लिए बुहत फायदेमंद होता है। लेकिन गरुड़ पुराण में गाय के दुध को अमृत के समान बताया गया है। जो व्यक्ति गाय को दूध देते हुए देख ले उसे शुभ फल अौर पुण्य की प्राप्ति होती है। 

गोखुर
गाय को पैरों को तीर्थ के समान माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य में जाने से पूर्व गाय के पैरों के दर्शन कर लिए जाएं तो काम में सफलता मिलती है। इसके अतिरिक्त पुण्य अौर लाभ भी मिलते हैं। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!