Edited By Lata,Updated: 14 Jul, 2019 01:16 PM
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का पवित्र माह 17 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस पूरे मास में भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है।
ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का पवित्र माह 17 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस पूरे मास में भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है। कहते हैं कि जो व्यक्ति इस पूरे माह भगवान की पूजा करता है, उसे भोलेनाथ मनचाहा वरदान देते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि अगर कुंआरी कन्या सावन के महीने में शिवलिंग का अभिषेक करती है तो उसे मनचाहा वर प्राप्त होता है।
सावन के महीने में शंकर भगवान को खुश करने के लिए लोग तरह-तरह की चीजों को चढ़ाते हैं। जिसमें कुछ चीजें शंकर भगवान को प्रिय होती हैं तो कुछ अप्रिय। आज हम आपको उन्हीं चीज़ों के बारे में बताएंगे, जो भगवान को पसंद नहीं।
कदंब, कठूमर,केवड़ा, शिरीष,कोष्ठ, कैथ, गाजर, कुनद और केतकी के फूल शिवजी को नहीं चढ़ाना चाहिए।
भगवान को तुलसी भी नहीं चढ़ानी चाहिए और न ही तुलसी मिला जल चढ़ाना चाहिए।
लाल सिंदूर केवल गौरी माता के लिए होता है। शिवलिंग पर भूलकर भी लाल सिंदूर न चढ़ाएं।
भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय है। इसके अलावा आक, कनेर,गूमाफल, कुश, चमेली, नागपंचमी, मदार, शंखपुष्पी और नागकेसर का फूल प्रिय है। इसलिए इन्हें अर्पित करने से भगवान प्रसन्न होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।