आज के दिन करने चाहिए ये काम, सौभाग्य में होती है वृद्धि

Edited By Jyoti,Updated: 23 Sep, 2021 04:54 PM

things have to do on thursday

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तमाम 9 ग्रहों मे से बृहस्पति ग्रह को गुरु ग्रह का दर्जा प्राप्त है। जिनकी आराधना का दिन गुरुवार कहलाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तमाम 9 ग्रहों मे से बृहस्पति ग्रह को गुरु ग्रह का दर्जा प्राप्त है। जिनकी आराधना का दिन गुरुवार कहलाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन ब्रह्मा और बृहस्पति देव की पूजा का खासा विधान है। तो वहीं इस दिन कुछ खास कार्य किए जाने का भी विधान है। कुछ ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक गुरुवार या गुरु ग्रह का संबंध महर्षि बृहस्पति और भगवान दत्तात्रेय से भी है। हालांकि लाल किताब की मानें तो ये दिन मुख्य रूपसे ब्रह्मा देव को समर्पित है और ये ही इस दिन के प्रमुख देवता कहलाते हैं। इसके अलावा ये दिन ब्राह्मण, दादा, परदादा से संबंधित माना जाता है। तो वहीं पीपल, पीला रंग, सोना, हल्दी, चने की दाल, पीले फूल, केसर, गुरु, पिता, वृद्ध पुरोहित, विद्या और पूजा-पाठ यह सब बृहस्पति के प्रतीक माने गए हैं। तो चूंकि ये दिन इतना खास है, इसलिए इस दिन से जुड़े कई नियम आदि है तो आइए जानते हैं गुरुवार के दिन कौन से कार्य करने से लाभ होता है। 

इस दिन सफेद चंदन, हल्दी या गोरोचन का तिलक लगाना चाहिए। 
व्यक्ति को हर तरह की बुरी लत को छोड़ने के लिए गुरुवार का दिन अति उत्तम दिन माना जाता है, क्योंकि इस दिन संकल्प की अधिकता होती है।

इस दिन प्रत्येक व्यक्ति को अपने पापों का प्रायश्‍चित करना चाहिए, कहा जाता है इससे पाप नष्ट होते हैं। शास्त्रों के अनुसार ये दिन देवी-देवताओं और गुरु बृहस्पति को समर्पित है।

इस दिन उत्तर, पूर्व, ईशान दिशा में यात्रा करना शुभ होता है। 

धार्मिक, मांगलिक, प्रशासनिक, शिक्षण और पुत्र के रचनात्मक कार्यों के लिए भी गुरुवार का दिन शुभ होता है।

गुरुवार के दिन सोने और तांबे का क्रय-विक्रय किया जा सकता है।

संभव हो तो इस दिन मंदिर जरूर जाना चाहिए। अगर सुबह जाना संभव न हो तो शाम के समय जाएं। 
 
जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु का स्थिति अशुभ हो या कमजोर हो, इस दिन पीपल में जल चढ़ाना चाहिए। 

गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं को दान करने के साथ-साथ पीली चीज़ों का सेवन करना चाहिए। 

गुरुवार के दिन घर में धूप दीप देना चाहिए खासकर गुग्गुल की धूप देनी चाहिए। इससे गृह कलह, तनाव और अनिद्रा और किया कराया में लाभ तो मिलता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!