Edited By Jyoti,Updated: 26 Jun, 2022 12:04 PM
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 26 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिन के स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक थोड़े चुपचाप रहने
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 26 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिन के स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक थोड़े चुपचाप रहने वाले और गंभीर स्वभाव के होते हैं। इन्हें दूसरों से ज्यादा बातें करना पसंद नहीं आता। बहुत बार मूलांक 8 वाले जातकों को अपने घनिष्ठ मित्रों या जीवन साथी के साथ भी बातें साझा करने में असहजता महसूस होती है। मूलांक 8 वाले जातक हर कार्य को धीरे धीरे करना पसंद करते हैं, परंतु इसका मतलब यह नहीं है कि ये लोग अपने कामों को बीच में छोड़ देते हैं। ये लोग पूरी मेहनत और लगन के साथ हर कार्य को करते हैं और अंत में सफलता प्राप्त करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इन्हें अपने जीवन लक्ष्य प्राप्ति में भी काफी समय लगता है। परंतु ये लोग परिस्थितियों के सामने घुटने नहीं टेकते और लगातार प्रयास करते रहते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों का अपने परिवार में पिता के साथ कहीं ना कहीं एक वैचारिक मतभेद बना रहता है। मूलांक 8 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन्हें कामकाज के मामले में भी स्थायी रूप से कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 8 वाले जातकों को कोयला, पेट्रोलियम, दवाइयां, लोहा, इस्पात आदि उद्योगों में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आप भावनाओं में घिरे रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। किसी को पैसा उधार ना दें। जून के महीने के शेष दिन प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों के लिए शुभ रहेंगे। जुलाई के महीने में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन में कुछ विलंब का सामना करना पड़ेगा। अगस्त के महीने में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो किया जा सकता है, परंतु सरकारी सहयोग में कुछ अड़चनें आएंगी। पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। दांपत्य जीवन के सुखों में खटास आ सकती है। सितंबर के महीने में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय सोच समझ कर लें। अक्टूबर के महीने का समय पहले से अच्छा रहेगा। पूरी मेहनत से काम करें आपको सफलता मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। नवम्बर के महीने में कार्यभार बढ़ेगा। काम की अधिकता के कारण मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है। दिसंबर के महीने में अधिक खर्चों के कारण अपने व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। जीवन साथी के साथ प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग अपने टारगेट पूरा कर पाएंगे। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा । फरवरी के महीने में कोई भी गलत काम करने से बचें। किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर कोई शॉर्टकट ना अपनाएं। मार्च और अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जीवन साथी का साथ प्राप्त होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। मई के महीने में यात्राएं करनी पड़ेगी। नकदी धन खर्च होगा। माता की सेहत का ख्याल रखें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
यथासंभव चांदी के पात्र में जल पियें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
कोई खराब विद्युत उपकरण घर में ना रखें।
जल्दबाजी में किसी प्रकार का शॉर्टकट ना अपनाएं।
पीपल के वृक्ष की सेवा करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com