Edited By Sarita Thapa,Updated: 06 Sep, 2026 05:11 AM
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। निजी जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति का अनावश्यक हस्तक्षेप आपको असहज करेगा। किसी को अपने व्यक्तिगत या पारिवारिक मामलों में जरूरत से अधिक दखल देने का अवसर न दें।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। निजी जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति का अनावश्यक हस्तक्षेप आपको असहज करेगा। किसी को अपने व्यक्तिगत या पारिवारिक मामलों में जरूरत से अधिक दखल देने का अवसर न दें। अपनी निजी बातें सीमित लोगों तक ही रखें और किसी भी परिस्थिति में आवेश में आकर प्रतिक्रिया देने से बचें। शांत और संयमित व्यवहार से आप अपनी व्यक्तिगत सीमाओं को प्रभावी ढंग से बनाए रख पाएंगे।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन करियर और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरी में बदलाव या किसी नए अवसर की तलाश करने का विचार मन में बन सकता है। यदि आप वर्तमान कार्य से संतुष्ट नहीं हैं, तो नई संभावनाओं पर विचार कर सकते हैं, लेकिन कोई भी कदम जल्दबाजी में उठाने के बजाय नौकरी की शर्तों, भविष्य की संभावनाओं और आर्थिक स्थिति का अच्छी तरह मूल्यांकन करना उचित रहेगा।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर आज विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उनकी दिनचर्या, आराम और आवश्यकताओं का ध्यान रखें तथा किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को नजरअंदाज न करें। परिवार के बड़ों का सहयोग और उनकी देखभाल आपकी प्राथमिकता में रहनी चाहिए।
उपाय- रोज़ सुबह गुरु को नमस्कार करें और “ॐ गुरवे नमः” बोलें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज, अनुबंध या कानूनी कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें। शर्तों और नियमों को अच्छी तरह समझने के बाद ही अपनी सहमति दें। यदि दस्तावेज किसी महत्वपूर्ण आर्थिक या व्यावसायिक विषय से संबंधित है, तो आवश्यकता पड़ने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना भी लाभदायक रहेगा।
उपाय- गंगा जल से स्नान करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज पारिवारिक जीवन में ससुराल पक्ष से कुछ मेहमानों के आगमन की संभावना है। उनके आने से घर में चहल पहल और प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। मेहमानों के साथ समय बिताने से आपसी संबंधों में आत्मीयता बढ़ेगी और परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा।
उपाय- साफ बोलें, मीठी वाणी रखें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन व्यापारिक मामलों में सावधानी, धैर्य और पूरी जानकारी के साथ निर्णय लेंगे। कारोबार में किसी महत्वपूर्ण फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें। परिस्थितियाँ अनुकूल दिखाई देने पर भी तुरंत कोई कदम उठाने के बजाय उसके संभावित लाभ, जोखिम और भविष्य के परिणामों पर विचार करना आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाबजल डालें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। किसी नई व्यापारिक योजना को क्रियान्वित करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी एकत्रित करें। बाजार की स्थिति, निवेश, संभावित लाभ, खर्च और संबंधित पक्षों की विश्वसनीयता की अच्छी तरह जांच करने के बाद ही आगे बढ़ें। अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना भी आपके लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है। पर्याप्त जानकारी के बिना लिया गया निर्णय भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यापारिक और व्यक्तिगत संबंधों में अनजान लोगों पर जरूरत से अधिक भरोसा करने से बचें। किसी नए व्यक्ति के आकर्षक प्रस्ताव या बातों से प्रभावित होकर तुरंत विश्वास करना नुकसानदायक होगा। आर्थिक लेन देन, साझेदारी या किसी समझौते से पहले संबंधित व्यक्ति और दस्तावेजों की पूरी जांच करना आवश्यक रहेगा। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं और आर्थिक जानकारी को सीमित लोगों तक ही रखें।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन कार्यक्षेत्र, व्यापार और पारिवारिक जीवन के लिए संतुलित और सकारात्मक रहने वाला है। कार्यस्थल पर चल रही किसी प्रकार की राजनीति या गुटबाजी से स्वयं को दूर रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी व्यक्ति के पक्ष या विपक्ष में अनावश्यक रूप से शामिल होने के बजाय अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करें।
उपाय- शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ