आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Jyoti,Updated: 11 Apr, 2021 03:36 PM

today birthday prediction in hindi

Today''s Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 11 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिन के स्वामी चंद्र देव हैं

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 11 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिन के स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक भावुक होते हैं। ये दूसरों के साथ भावनात्मक स्तर पर बहुत जल्दी जुड़ जाते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 2 वाले जातक किसी को किसी बात के लिए ना नहीं कह पाते। जिसका दूसरे लोग बहुत बार गलत फायदा उठाते हैं। लोगों के इस तरह के बर्ताव के कारण मूलांक 2 वाले जातक बहुत जल्दी आहत हो जाते हैं। इनके अवचेतन मन की शक्ति मजबूत होती है। मूलांक 2 वाले जातक कल्पनाशील एवं रचनाकार होते हैं। यदि जन्म तिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 2 वालों को एक अच्छे कवि या लेखक के रूप में उभरते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक बहुत मासूम होते हैं। 

ये लोग अपना बचपन कभी नहीं भूलते। इनके विचारों में अस्थिरता होती है। चंद्रमा की कलाओं की तरह इनके विचार, प्रवृत्ति और भावनाएं भी समय-समय पर परिवर्तित होती रहती हैं। मूलांक 2 वाले जातक स्वयं को समय और परिस्थिति के अनुसार ढालने की क्षमता रखते हैं। ये लोग कलह क्लेश और लड़ाई झगड़े से दूर रहना पसंद करते हैं। इन लोगों को शांतिप्रिय जीवन अच्छा लगता है। मूलांक 2 वाले जातक चंद्रमा के समान सुंदर कांति वाले होते हैं। लोग इन्हें देखना, इन से बातें करना पसंद करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की शिक्षा उत्तम रहती है। ये लोग जिस विषय का अध्ययन करते हैं पूरा मन लगाकर करते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आपकी भावनात्मकता में वृद्धि होगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। 

व्यापार में साझेदारी के फैंसले सोच समझ कर लें। अप्रैल के महीने का समय कुछ मानसिक तनाव में बीतेगा। निजी जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मई के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। जून के महीने में कार्यभार ज्यादा बना रहेगा। चिंता और मानसिक परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। जुलाई के महीने में किसी की विशेष सलाह मददगार साबित होगी। क्रोध पर काबू रखें तथा अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं। अगस्त के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। परिस्थितियों में सुधार आएगा। 

कोई नया काम शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। सितंबर के महीने में हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। अक्टूबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। नवंबर के महीने में सरकारी कामों में अड़चन आ सकती है। दिसंबर की महीने में व्यापार संबंधी लेन-देन में सावधानी बरतें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने का समय पदोन्नति के योग लेकर आया है। आपके कार्य सफल होंगे। घर में किसी को सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है। फरवरी के महीने में पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। मार्च के महीने का समय व्यापार और कारोबार के लिए महत्वपूर्ण है। कोई बड़ा परिवर्तन सामने आ सकता है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जौं को जल प्रवाह करें।
कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
ससुराल पक्ष से रिश्तो को मधुर बनाकर रखें।
काला सफेद कम्बल मंदिर में दान दें।
बंदरों को गुड़ खिलाएं।
यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं।
काली उड़द की दाल चल परवाह करें।
माता पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!