लव राशिफल 12 अप्रैल- तेरे वास्ते मेरा इश्क सुफियाना

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 12 Apr, 2022 08:26 AM

today love rashifal

आज आपका मूड रोमांटिक रहेगा। कैंडल लाईट डिनर का प्लान बनाएंगे और एक-दूसरे में खो जाएंगे। इस राशि के लोग

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपका मूड रोमांटिक रहेगा। कैंडल लाईट डिनर का प्लान बनाएंगे और एक-दूसरे में खो जाएंगे। इस राशि के लोग अपने प्यार का इज़हार कर क्रश को पाने में कामयाब होंगे। 

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) पार्टनर के साथ अकेले में वक्त बिताएंगे, जिससे आपका बाॅन्ड और स्ट्रांग होगा। प्रेमी के साथ खुशी के माहौल में रहेंगे। मन को शांति मिलेगी। सिंगल जिसका इंतज़ार कर रहे हैं, वह तलाश आज पूरी हो जाएगी।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) पार्टनर से बहस न करें अन्यथा आप दोनों के बीच तकरार हो सकती है। साथी को सरप्राइज देकर उन्हें खुश करेंगे, जिसका परिणाम आपके पक्ष में होगा। जिसका इंतज़ार कर रहे हैं, वह तलाश आज पूरी हो जाएगी।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) विवाहित जोड़ा आज बेडरूम में रोमांस कर एक-दूसरे को संतुष्ट करेगा। साथी की सेहत का ख्याल रखें। सिंगल के लिए समय अच्छा नहीं है। कोशिश जारी रखें, जल्द ही सफलता प्राप्त होगी। किसी पर भी आंखे बंद कर के भरोसा न करें। कोई आपके भोलेपन का फायदा उठा सकता है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज लाइफ में ऐसा मोड़ आएगा, जो आपको पार्टनर के इतना करीब कर देगा, उनके बिना रहने के बारे में आप सोचेंगे भी नहीं। सिंगल लोगों को आज पार्टनर मिल सकता है। कुंवारे घर बैठकर मूवी का मज़ा लेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। पती-पत्नी आज सारी हदें पार कर एक-दूसरे में डूब जाएंगे। प्रेमी को स्पेशल फील करवाने की कोशिश सफल रहेगी। सिंगल लोग किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अनुकूल है। धोखे से सावधान रहें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) तीसरे व्यक्ति की वजह से आप दोनों के बीच अनबन होने की संभावना है। दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है। प्रेमी के दिल का ख्याल रखें। शब्दों का सोच-समझ कर प्रयोग करें, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। सिंगल आज प्यार का भरपूर मजा लेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे। प्रेम संबंध बनाए रखने के लिए पार्टनर की कुछ बातों को नजरअंदाज करेंगे। ऑफिस का कोई भी काम घर में न लेकर आएं। प्रेमी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रश आज आपका प्रपोजल ठुकरा सकते हैं इसलिए कोई भी ऐसा काम न करें जिससे बनती बात बिगड़ जाए।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) विवाहित लोग अपने साथी की किसी बात से नाराज़ हो सकते हैं लेकिन बाद में सब ठीक हो जाएगा। प्रेमी जोड़ा आज आशिकी के मज़े लेगा। खोया हुआ प्यार आज वापिस आ जाएगा और उनकी गलतियों को माफ कर आप फिर से उन्हें अपना लेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आपकी किसी गलत हरकत की वजह से आप दोनों के बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। पार्टनर नाराज हो सकता है। अपने व्यवहार में मधुरता बनाकर रखें। सिंगल अपने प्यार को पाने के लिए प्रयास जारी रखेंगे।
 
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज पार्टनर से रोमांस का मनचाहा सुख मिलेगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी। उपहार मिलने की आशंका है। सिंगल के अफेयर अथवा विवाह की बात चल सकती है। 

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आपकी लव लाइफ से संबंधित हर मनोकामना पूरी हो सकती है। अगर आप आज किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन सबसे अच्छा है। प्रेम जीवन में आ रही रुकावटें दूर होंगी। पति-पत्नी के बीच समय की कमी हो सकती है, जिसके कारण वह तनाव में रहेंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!