Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 May, 2020 10:42 AM
आज आपके जन्मदिन की आप को हार्दिक शुभकामनाएं। 25 मई को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 है, जिन के स्वामी केतु देव हैं। मूलांक 7 वाले व्यक्तियों को अधिकतर बातों की गहराई तक जाने
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Todays Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आप को हार्दिक शुभकामनाएं। 25 मई को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 है, जिन के स्वामी केतु देव हैं। मूलांक 7 वाले व्यक्तियों को अधिकतर बातों की गहराई तक जाने की आदत होती है, जो उनके तनाव का कारण बन जाती है। ये लोग आध्यत्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगो को घूमना-फिरना पसन्द होता है, जिसके चलते यात्राएं इनकी ज़िन्दगी में लगी रहती हैं।
यदि आपके जीवन में अच्छा मार्गदर्शक हो तो आज के दिन जन्मे लोग ज़िंदगी में अच्छे मुक़ाम हासिल कर लेते हैं। दिखावे को पसंद नहीं करते हैं। यह वर्ष गूढ़-विद्याओं को सीखने में रुचि देगा। यह वर्ष मूलांक 7 वाले व्यक्तियों के लिए मिला-जुला फल लेकर आएगा। इस वर्ष मानसिक तनाव भी बना रहेगा। कोई संदेह और भ्रम आपको घेरे रहेगा। जून व जुलाई के महीने में कोई नया कार्य करने का निर्णय या विचार कर सकते हैं । सितम्बर के महीने के बाद समय अच्छा है। कार्यों में सफलता मिलेगी। दिसम्बर महीने में लंबे समय से चली आ रही कोई बीमारी भी परेशानी का कारण बन सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से ये साल सामान्यतः सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंध व दाम्पत्य जीवन में किसी शंका को जगह न दें, पछतावा ही हाथ लगेगा। इस वर्ष माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। नौकरी में बदलाव सम्भव है। व्यर्थ यात्राओं से बचना चाहिए। नियमित व्यायाम करना चाहिए और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। योग आपके स्वास्थ्य व एकाग्रता दोनों को मजबूती देगा।
उपाय: वर्ष के शुभ फलों की प्राप्ति हेतू गणेश जी की वंदना करें। सांयकाल में शनि देव जी पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलानी चाहिए।
शुभ दिन : गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार
आचार्य लोकेश धमीजा
gurukulastro@gmail.com