Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Jul, 2020 07:21 AM
आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है। जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक सहज रूप से सात्विक
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है। जिन के स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक सहज रूप से सात्विक स्वभाव के होते हैं। ये लोग मुख्यतः ज्ञानवान व बुद्धिमान होते हैं। इनकी यह समझ व प्रत्येक चीज़ में सम्पूर्णता की चाहत रखना, इनमें कहीं न कहीं अहं को जन्म देती है। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे सलाहकार व परामर्शदाता भी होते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए बहुत से बदलाव लेकर आया है।
अपनी सूझबूझ के साथ परिस्थितियों से लाभान्वित होने का प्रयास करें। अगस्त के माह में घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। सांस सम्बन्धी कोई समस्या होने की संभावना बनती है। सितम्बर का समय व्यापार के लिए अच्छा है। धन उपार्जन के रास्ते बनेंगे। नवम्बर के महीने में काम की व्यस्तताओं के चलते मन कुछ अशांत रहेगा। ऐसी स्थिति में व्याकुल होकर कोई गलत निर्णय व गलत संगत का साथ न करें।
वर्ष 2021 का शुरुआती समय शुभ है। कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग बनते हैं। हालांकि फरवरी से अप्रैल तक का समय परेशानियों व रुकावटों का संकेत देता है। अप्रैल के समय में आपको चाहिए कि अधूरे कार्यों को पूरा किया जाए। साहस की जगह बुद्धि से काम लें। मई के माह का समय किसी नई शुरुआत के लिए शुभ है। घर के बड़ों की सलाह व आशीर्वाद से काम बनेंगे। जुलाई का समय शिक्षा व अध्ययन के लिए उत्तम है।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य को जल दें।
गायत्री मंत्र का जप करें।
घर के बड़ों की अवहेलना न करें।
काले व नीले रंग का परहेज करें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
कानों में सोना धारण करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in