आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 May, 2021 08:02 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी एवं स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें अपने जीवन में मान-सम्मान और इज्जत प्राप्त होती है। ये लोग अपने मूल्यों और विचारों के साथ कभी समझौता नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातकों को अपने अधिकार, सत्ता और पद से बहुत लगाव होता है। ये लोग एक अच्छे प्रशासन अधिकारी, निर्णायक और नेता के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक हर काम को आगे आकर स्वयं करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों में दूसरे व्यक्तियों के अंदर भी उत्साह और उम्मीद की किरण जगाने की अद्भुत शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक लोगों की एक बहुत बड़ी भीड़ का अकेले नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। इन लोगों को अपने जीवन के हर पड़ाव पर अपने आसपास, परिवार अथवा समूह में मुख्य सदस्य की भूमिका स्वतः ही मिल जाती है। मूलांक 1 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। अक्सर मूलांक 1 वाले जातकों को राजनीति से जुड़े विषयों में रुचि होती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष नकदी धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबार एवं आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। मई के महीने का समय सरकारी कामों के लिए शुभ है परंतु मन अकारण ही अशांत रहेगा। जून के महीने में पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जुलाई के महीने में समय सूझबूझ के साथ बिताएं। आपके द्वारा दिए गए उचित निर्णय ही आपको सफलता दिलाएंगे। अगस्त के महीने का समय अच्छा है। किसी नए कार्य की शुरुआत घर के बड़ों की सलाह से की जा सकती है। सितंबर के महीने में पार्टनरशिप में काम कर सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त हो सकती है। नवंबर के महीने का समय सावधानी से बिताएं। अकस्मात ही कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। दिसंबर के महीने का समय व्यापार के लिए शुभ रहेगा। हालांकि कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। आपका अनुभव आपके काम आएगा। कोई बड़ा निवेश करने से बचें। फरवरी के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें। मार्च व अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

बंदरों को गुड़ खिलाएं।

अभिमान की भावना से दूर रहें।

काले और नीले रंग का परहेज करें।

कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

चमड़े की वस्तुओं का लेन-देन न करें।

पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!