आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Sep, 2021 08:54 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और हास्यविनोद प्रिय होते हैं। इन लोगों को दूसरों से घुलना-मिलना, बोलना- चालना बहुत पसंद...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और हास्यविनोद प्रिय होते हैं। इन लोगों को दूसरों से घुलना-मिलना, बोलना- चालना बहुत पसंद होता है। मूलांक 6 वाले जातक किसी भी बात का बहुत देर तक गम नहीं कर सकते। इन लोगों के स्वभाव में गंभीरता बहुत कम देखने को मिलती है। ये लोग चीजों को भूलकर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों का मुख मंडल बहुत ही सुंदर होता है। लोग इनकी तरफ सहज ही आकर्षित हो जाते हैं और इन्हें स्वयं भी सुंदर चीजें आकर्षित करती हैं। मूलांक 6 वाले जातक महंगी-महंगी चीजों के शौकीन होते हैं। महंगे और ब्रांडेड कपड़े खरीदना इन्हें अच्छा लगता है। मूलांक 6 वाले जातक फैशन डिजाइन और सौंदर्य की तरफ भी गहरा आकर्षण रखते हैं। इन लोगों को संगीत नृत्य आदि कलाओं में भी काफी रूचि होती है। मूलांक 6 वाले जातकों को इन सभी कार्य क्षेत्रों में निपुण रूप से काम करते हुए देखा गया है। मूलांक 6 वाले जातक एक अच्छा प्रेम संबंध निभाते हुए बेहतर जीवन साथी साबित होते हैं। यह लोग दाम्पत्य जीवन के सुखों को पूर्ण रूप से भोगते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष पारिवारिक जिम्मेदारियों से घिरा रहेगा। इस वर्ष स्वयं के रख-रखाव पर कम ध्यान दे पाएंगे। कामकाज के कारण खुद की कुछ खुशियों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है। सितंबर के महीने का समय कारोबार और व्यापार के लिए अच्छा रहेगा परंतु दाम्पत्य जीवन के सुखों में कुछ कमी आ सकती है। अक्टूबर के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बेहतर रहेगा। बच्चे मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। नवंबर के महीने में समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। व्यर्थ के मनमुटाव और वहम के कारण प्रेम संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। दिसंबर के महीने में जीवन में कोई परिवर्तन देखने को मिलेगा। यह परिवर्तन किसी भी स्तर पर संभव है। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने का समय किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए अच्छा है। फरवरी के महीने में बेकार के प्रलोभन में आकर कोई गलत काम न करें। हालांकि समय फैशन और डिजाइन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मार्च और अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मई के महीने में व्यापार संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। जून के महीने में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। भौग-विलास अथवा सुख-साधनों में कुछ कमी आ सकती है। जुलाई के महीने में घर में कुछ मंगल कार्यों का आयोजन हो सकता है। अगस्त के महीने में किसी नए काम की शुरुआत में निवेश किया जा सकता है परन्तु कोई भी निर्णय लेने से पहले भली प्रकार से जांच परख कर लें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव चांदी के पात्र में जल पियें। वस्त्रों का दान न करें। दही का दान मंदिर में करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। दुर्गा मां की आराधना करें और पीले रंग के फूलों की माला अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!