Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Sep, 2021 09:26 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातकों को जीवन को जीना आता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 24 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातकों को जीवन को जीना आता है। वे अपने जीवन के हर पल का आनंद लेते हैं। मूलांक 6 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और हास्यविनोद प्रिय होते हैं। वे अपने आप, अपने वस्त्र आभूषण और अपने से जुडी सभी वस्तुओं का बहुत ध्यान रखते हैं। दिखने में बहुत आकर्षक होते हैं। घर की और अपने आसपास की सफाई पसंद होती है। विपरीत लिंग पर थोड़ा झुकाव अधिक होता है। रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में इनकी बहुत रूचि होती है। नृत्य, संगीत में इनका झुकाव होता है। हालांकि आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य रहता है।
इस वर्ष सितम्बर महीने में आपके सभी निर्णयों में आपके परिवार के सदस्य समर्थन करेंगे और आपका साथ देंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात होगी। अक्टूबर में व्यर्थ के वाद-विवादों के चलते घर का वातावरण ख़राब हो सकता है। दाम्पत्य जीवन की खुशियों में कुछ कमी आ सकती है। नवम्बर में पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। दिसम्बर में विद्यार्थी मन लगा कर पढाई करेंगे। कारोबार में घर के अनुभवी सदस्य की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। जनवरी महीने में पारिवारिक कलह को शांतिपूर्वक ढंग से सुलझाने में सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन भी सामान्य रहेगा। फरवरी महीने में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पूर्व उस पर दो बार विचार कर लें और यदि संभव हो तो घर के किसी अनुभवी सदस्य से सलाह-मशवरा अवश्य करें। मार्च में व्यवसाय को लेकर जिस काम के लिए प्रयासरत थे, उसके सकारात्मक परिणाम इस महीने मिलेंगे। अप्रैल में आपके जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। अचानक धन लाभ हो सकता है। मई में सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिस कारण आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जून महीना वैवाहिक जीवन बिता रहे व्यक्तियों के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे, जिससे उनके रिश्तों में मजबूती आयेगी। जुलाई में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने की सम्भावना है। अगस्त महीने में कार्यक्षेत्र के काम को लेकर छोटी यात्रा करनी पड़ेगी।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव चांदी के पात्र में जल पियें, लक्ष्मी माता की आराधना करें, मंदिर में देसी घी का दान करें, स्त्रियों का सम्मान करें, इत्र लगायें और दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com