आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Oct, 2023 06:45 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 अक्टूबर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक संवेदनशील एवं भावुक होते हैं। इन लोगों की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 11 अक्टूबर में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक संवेदनशील एवं भावुक होते हैं। इन लोगों की कल्पना शक्ति काफी मजबूत होती है। ये लोग अच्छे रचनाकार होते हैं और अपनी कल्पनाओं को आकार देने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता जोड़ लेते हैं। इन लोगों के मन में कोई गलत भाव नहीं होता। ये लोग सरल और निष्कपट होते हैं। इनके मन में कोई छलावा नहीं होता, ये लोग अपनी बात सामने वाले के सामने बिना किसी बनावट के रख देते हैं। जिसका लोग आज के समय में गलत फायदा उठाते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का शारीरिक गठन चाहे अच्छा न हो परंतु इनका मानसिक स्तर काफी विकसित होता है। मूलांक 2 वाले जातकों की एकाग्रता शक्ति अच्छी होती है। हालांकि मूलांक 2 वालों में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी पाई जाती है। ये लोग दूसरों के मन की बात बहुत जल्दी भांप लेते हैं तथा दूसरे के हित का ख्याल रखते हैं। मूलांक 2 वालों की शिक्षा अच्छी रहती है। मजबूत कल्पना शक्ति के कारण इन्हें बहुत बेहतर प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। जबकि विचारों की अस्थिरता और आत्मविश्वास की कमी बहुत बार इनकी शिक्षा में बाधा भी बनती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। अपने काम को समय से पूरा कर पाने के कारण प्रशंसा के पात्र बनेंगे। सरकारी लाभ प्राप्त होने के भी योग बनते हैं। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि इस वर्ष अहंकार के कारण कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। दिसंबर के महीने का समय सावधानी से बिताएं। दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरते।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय घर-परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। फरवरी के महीने में शिक्षा में मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। मार्च के महीने में विदेशी काम को अपनाते हुए पहले जांच-परख अवश्य कर लें। अप्रैल के महीने में व्यापारिक स्तर पर कुछ परिवर्तन संभव हैं। मई के महीने का समय निजी जीवन के नजरिये से अहम रहेगा। जून के महीने में यात्राओं के कारण दिनचर्या व्यस्त हो सकती है। जुलाई के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में आकर लेने से बचें। अगस्त के महीने का समय आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। खेलकूद से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। सितंबर के महीने में अपने कारोबार में किसी नए आयाम को शामिल करने की कोशिश करेंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए माता-पिता के चरण स्पर्श का आशीर्वाद लें। सूर्य भगवान को जल दें। गुड़ और शहद का सेवन करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। चांदी के पात्र में जल पिएं। किसी की झूठी गवाही न दें। परनिंदा से परहेज करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!