Edited By Prachi Sharma,Updated: 14 Jan, 2024 07:35 AM
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान एवं चतुर होते हैं। ये लोग वाककला में निपुण होते हैं। अपनी बातों से दूसरों का मन मोह लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को सामने वाले व्यक्ति के अनुसार शब्दों का चयन करना बखूबी आता है। लोग इनकी बातों से आकर्षित होते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को मार्केटिंग, सेल्स मैन जैसे क्षेत्रों में कामयाब रूप से कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उत्तम रहती है। हालांकि शिक्षा पूरी होने के बाद मूलांक 5 वाले जातकों को नौकरी की अपेक्षा स्वयं के कारोबार में ज्यादा रूचि लेते हुए देखा गया है। व्यापारिक लेन-देन अथवा कारोबार में मूलांक 5 वाले जातक बेहतर करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक हंसमुख होते हैं। दूसरों से मित्रता करना इन्हें पसंद होता है। इनके मित्रों की संख्या अधिक होती है परंतु करीबी मित्र कम ही होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपने मन की बातें छुपा कर नहीं रखते। स्पष्ट रूप से दूसरों को अपनी बातें बताना पसंद करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखी होता है। ये लोग अपने जीवनसाथी से किसी प्रकार का पर्दा नहीं रखते। अपने मन की बातों को बिना किसी छल कपट और बनावट के सामने रख देते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल संचार और कम्युनिकेशन के माध्यम से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। कुछ परिवर्तन भी संभव है जिनको सोच-समझ के साथ सकारात्मक मोड़ दिया जा सकता है। जनवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। फरवरी के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। सेहत का ख्याल रखें। मार्च के महीने में आपके स्वभाव में गंभीरता बढ़ने की संभावना बनती है। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। अप्रैल के महीने में समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अपने क्रोध के कारण परिस्थितियों को खुद अपने विरुद्ध करने का कामना करें। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। जून के महीने में भावनाओं में आकर फैसला लेने की कोशिश करेंगे। जुलाई के महीने का समय अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है। अगस्त के महीने में विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। सितंबर और अक्टूबर के महीने में ध्यान निजी जीवन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। सितंबर के महीने में बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। अक्टूबर के महीने का समय जीवनसाथी के साथ अच्छा बीतेगा। नवंबर के महीने में कोई सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। यात्राएं लाभदायक रहेगी। दिसंबर के महीने का समय आलस्य के कारण मंदा रहेगा। आपके स्वभाव की नीरसता रिश्तों पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। किसी की झूठी गवाही न दें। परनिंदा से परहेज करें। कानों में सोना धारण करें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com