आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Mar, 2024 07:38 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है। जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग एक स्थान पर टिक कर नहीं रह पाते।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है। जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग एक स्थान पर टिक कर नहीं रह पाते। इनका मन भी बहुत अशांत रहता है। हालांकि बाहर से देखकर आप इनकी बेचैनी के बारे में पता नहीं लगा सकते। ये लोग अपने मन के राज दूसरों के साथ जल्दी से साझा नहीं करते। मूलांक 7 वाले जातक अक्सर अपने विचारों के मध्य घिरे रहते हैं। अक्सर इन्हें क्या करें और क्या न करें कि स्थिति के बीच में जूझते देखा गया है। मूलांक 7 वाले जातक मन और मस्तिष्क के मध्य संतुलन बिठा पाने की कशमकश में लगे रहते हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत बार असंतोष की स्थिति में देखे गए हैं। जीवन में बहुत कुछ होने के बाद भी ये लोग एक अनजान वस्तु की तलाश में लगे रहते हैं। बहुत बार इन्हें स्वयं भी नहीं पता होता कि ये लोग अपने जीवन से क्या चाहते हैं ?  यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातकों को रिसर्च और दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों को बातों की तह तक जाना पसंद होता है। इनकी शिक्षा भी प्रायः अच्छी रहती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। इस साल अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। इस वर्ष आप ऊर्जावान महसूस करेंगे, हालांकि अपने जोश को एक सही मार्गदर्शन के साथ सही दिशा में लगाकर उत्तम परिणाम प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। और बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। मार्च के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में काफी समय से रुके हुए किसी काम को गति मिलेगी। विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। मई के महीने का समय मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। व्यापार में निवेश करने की योजना सोच-समझकर बनाएं। जून के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। जुलाई के महीने में दर्शन शास्त्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। यात्राओं से लाभ होने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। सितंबर के महीने में छोटे बहन- भाइयों के साथ अनबन हो सकती है। अक्टूबर के महीने में किसी नए काम के कारण जिम्मेदारी बढ़ सकती है। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। नवंबर के महीने का समय मिला-जुला रहेगा। भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। दिसंबर के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। अध्यात्म की तरफ आपका रुझान ज्यादा रहेगा। 

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। फरवरी के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। तांबे के लोटे से सूर्य भगवान को जल दें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कोई गैर सरकारी काम न करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!