आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Apr, 2024 09:03 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातकों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। इन लोगों का

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातकों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। इन लोगों का चेहरा सुंदर और मनोहर होता है। इन लोगों को देखने से इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। लोग इनकी तरफ सहज रूप से आकर्षित हो जाते हैं। इनके बोलचाल एवं उठने-बैठने की शैली भी काफी आकर्षक होती है। मूलांक 6 वाले जातक स्वयं भी सुंदर चीजों और सुंदरता की तरफ जल्दी ही आकर्षित हो जाते हैं। ये लोग हास्य विनोद प्रिय होते हैं। किसी भी परिस्थिति में बहुत ज्यादा देर तक गंभीर नहीं रहते। मूलांक 6 वाले जातक महंगी चीजें पहनना, महंगे आभूषण खरीदना, ब्रांडेड कपड़े खरीदना आदि के शौकीन होते हैं। इन लोगों का मन फैशन, डिजाइन, रचना, कला, नृत्य, संगीत इत्यादि में अधिक लगता है। हालांकि मूलांक 6 वाले जातकों की शिक्षा भी प्रायः सामान्य रहती है। मूलांक 6 वाले जातक प्रेम संबंधों की ओर जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा होता है। अपने जीवनसाथी को समझना तथा उनके साथ एक मधुर रिश्ता बनाए रखना इन लोगों को बखूबी आता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस वर्ष दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। इस वर्ष आप जोश और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे, जिसे एक उत्तम मार्गदर्शन के साथ सही दिशा में लगाकर लाभ उठाया जा सकता है। अप्रैल के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। मई और जून के महीने का समय निजी जीवन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी से सहायता प्राप्त होगी। जुलाई के महीने का समय आपके लिए औसतन सकारात्मक रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। अगस्त के महीने के परिणाम भी मिले-जुले रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी मामले सामने आ सकते हैं। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। सितंबर के महीने में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अक्टूबर के महीने में काम की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। कोई त्वचा विकार उत्पन्न हो सकता है। समय पर चिकित्सक से सलाह लें। नवंबर के महीने में नकदी धन अधिक खर्च होगा। दिसंबर के महीने का समय व्यावसायिक नजरिया से अच्छा रहेगा। अपने काम को पूरा करके सफलता प्राप्त करेंगे।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। फरवरी के महीने में नकदी धन अधिक खर्च होगा। मार्च के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। अपने क्रोध पर काबू रखें। योग और व्यायाम करते रहें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। परनिंदा से परहेज करें। कानों में सोना धारण करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गुड़ का सेवन न करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!