वज्र योग: ये 8 राशि वाले भूलकर भी न करें खरीदारी

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Jan, 2019 08:14 AM

मेष राशि वालों आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी होंगी। कामकाजी महिलाओं को कोई छोटा उद्योग शुरू

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


मेष राशि वालों आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी होंगी। कामकाजी महिलाओं को कोई छोटा उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग मिलेगा। शुभ रंग- ब्राउन  शुभ अंक- 5


वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लकी साबित होगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है, इससे घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा है। शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 4


मिथुन राशि वालों आज घर में धार्मिक काम करा सकते हैं। भगवान के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आज काम में थोड़ी व्यस्तत बनी रह सकती है।
शुभ रंग- सफेद शुभ अंक- 9


कर्क राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
 शुभ रंग- लाल शुभ अंक- 8


सिंह राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। प्राइवेट नौकरी वालों के लिए समय थोड़ा कठिन रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे।
 शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 8


कन्या राशि वालों आज आपकी किस्मत बुलंदी पर है। जो बेरोजगार जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के असार हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। शुभ रंग-  जामुनी  शुभ अंक- 5


तुला राशि वालों आज कारोबारियों के लिए दिन खास है। बच्चों को कुछ स्पेशल गिफ्ट मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं, मन खुश हो जाएगा।
 शुभ रंग- काला  शुभ अंक- 7


वृश्चिक राशि वालों आपके जीवन में पॉजिटिव चेंज आएगा। परिवार में भाई-बहनों की स्थिति मजबूत होगी। आपका खर्च बढ़ेगा। बचपन के टीचर से आज मुलाकात होगी। शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 8


धनु राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज आप अपने सकारात्मक रवैया से हर काम में सफलता प्राप्त करेंगे। कारोबार में खूब मुनाफा होगा।
 शुभ रंग- गुलाबी  शुभ अंक- 9


मकर राशि वालों बिजनेस में नए ऑफर मिलेंगे। उन पर विचार करें फायदा होगा। परिवार के हर मामले में पूरी रुचि लेंगे। जीवनसाथी से बिगड़ते रिश्ते को सुधारने में कामयाब होंगे। शुभ रंग-  ब्राउन  शुभ अंक- 4


कुम्भ राशि वालों आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करें। बिजनेस में बड़ी डील होने से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।  शुभ रंग- क्रीम शुभ अंक- 7


मीन राशि वालों आज बिना किसी अनुभवी की सलाह के कोई बड़ा फैसला न लें। रोजमर्रा के खर्चों को व्यर्थ में बढ़ने न दें।  आज आपका मन घूमने को करेगा।  शुभ रंग- काला शुभ अंक- 3

आरक्षण पर बोले अब ये कथावाचक, देखें Exclusive Interview श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री के साथ

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!