Tulsi Care tips: इस ग्रह के खराब होने का संकेत है तुलसी का बार-बार सूखना, ज़रूर अपनाएं ये नियम

Edited By Updated: 22 Oct, 2025 12:15 PM

Tulsi Care tips: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। हर घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाया जाता है। इसके बिना घर का आंगन अधूरा माना जाता है। धार्मिक शास्त्रों में तुलसी को बेहद शुभ और मंगलकारी माना गया है। तुलसी भगवान विष्णु और लक्ष्मी...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Tulsi Care tips: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। हर घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाया जाता है। इसके बिना घर का आंगन अधूरा माना जाता है। धार्मिक शास्त्रों में तुलसी को बेहद शुभ और मंगलकारी माना गया है। तुलसी भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी दोनों को प्रिय है इसलिए तुलसी को हरिप्रिया भी कहा जाता है। तुलसी को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। नियमित रूप से तुलसी की पूजा करने से व्यक्ति को ढेरों लाभ मिलते हैं। हालांकि कई लोगों के घर में तुलसी का पौधा बार-बार सूख जाता है या ज्यादा दिन तक सही अवस्था में नहीं रह पाता। धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो यह किसी बात का संकेत हो सकते हैं। घर में लगाए तुलसी के पौधे का बार-बार का सूखना किस बात का संकेत देता है। साथ ही तुलसी को हरा-भरा रखने के खास नियम जिन्हें अपनाना बेहद ज़रूरी है लेकिन इससे पहले अगर आपके घर में भी तुलसी का पौधा है तो हमें कमेंट में ज़रूर बताएं...

PunjabKesari Tulsi Care tips
कई बार ऐसा देखा गया है कि तुलसी की पूरी देख-रेख करने के बाद भी तुलसी का पौधा सूख जाता है। हालांकि कई बार पानी नहीं देना और ठंड की वजह से भी तुलसी का पौधा मुरझा जाता है। यदि काफी देख-रेख के बाद भी तुलसी का पौधा सूख जाता है तो ये भविष्य में आने वाली परेशानी का संकेत हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में तुलसी के पौधे को बुध ग्रह से संबंधित बताया गया है। यदि किसी पर बुध ग्रह का बुरा प्रभाव होता है तो तुलसी का पौधा सूखने लगता है।

PunjabKesari Tulsi Care tips
कई बार पितृ दोष के कारण भी तुलसी का पौधा सूख जाता है। घर में पितृदोष के कारण परिवार के सदस्यों में मनमुटाव रहने लगता है साथ ही घर में लड़ाई अधिक होने लगती है। तुलसी के पौधे को कभी भी छत पर नहीं रखना चाहिए। तुलसी को छत पर रखने से बुध ग्रह की स्थिति कमजोर हो जाती है।

PunjabKesari Tulsi Care tips
स्कन्द पुराण के अनुसार बासी फूल और बासी जल से कभी भी पूजा नहीं करनी चाहिए। इनसे तुलसी पूजा करना वर्जित माना गया है, लेकिन अगर आपने तुलसी तोड़कर रखी हो तो इसे बासी नहीं माना जाता है।

PunjabKesari Tulsi Care tips
तुलसी को कभी भी अशुद्ध अवस्था में नहीं छूना चाहिए। इससे भी बार-बार तुलसी का पौधा सूखने लगता है। इसके अलावा तुलसी के पास गंदे कपड़े सुखाने और चप्पल पहनकर निकलने से भी तुलसी सूख जाती है। तुलसी पर रोज दीपदान न करना भी इसका एक कारण है। तुलसी को हर दिन शाम को दीपदान करना चाहिए।

PunjabKesari Tulsi Care tips
घर में सबसे पहली नजर तुलसी को लगती है इसलिए तुलसी का पौधा सबसे पहले सूख जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि तुलसी की जड़ में हल्दी और गंगाजल डालने से तुलसी खराब नहीं होती। तुलसी के पौधे को ठंडी हवा और पाले से बचाने के लिए किसी ऐसे स्थान पर रखना चाहिए, जहां धूप भी आती हो और और सीधी हवा भी न लगती हो। सर्दियों के मौसम में इस पौधे को किसी कपड़े से ढक कर रखना चाहिए। तुलसी के पौधे में सर्दी के मौसम में मंजरी ज्यादा निकलती हैं। इसे समय-समय पर हटाते रहना चाहिए। इससे आपकी तुलसी कभी नहीं सुखेगी।

PunjabKesari Tulsi Care tips

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!