Ganpati Visarjan 2026 Rules : बप्पा की विदाई से पहले मूर्ति से जरूर हटा लें ये चीजें, जानें गणपति विसर्जन के जरूरी नियम

Edited By Updated: 24 Sep, 2026 09:01 AM

ganpati visarjan 2026 rules

गणेश उत्सव के 10 दिन पूरे होने के बाद अनंत चतुदर्शी पर बप्पा की विदाई का दिन आ जाता है। हालांकि, हर भक्त भारी मन से विघ्नहर्ता को विदा करता है, लेकिन शास्त्रों में विसर्जन के कुछ बहुत जरूरी नियम बताए गए हैं।

Ganpati Visarjan 2026 Rules : गणेश उत्सव के 10 दिन पूरे होने के बाद अनंत चतुदर्शी पर बप्पा की विदाई का दिन आ जाता है। हालांकि, हर भक्त भारी मन से विघ्नहर्ता को विदा करता है, लेकिन शास्त्रों में विसर्जन के कुछ बहुत जरूरी नियम बताए गए हैं। अक्सर जल्दबाजी में लोग कुछ ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता। अगर आपके घर में  भी गणपति बप्पा विराजे हैं, तो विदाई से ठीक पहले मूर्ति से कौन-कौन सी चीजों हटा लेनी चाहिए और किन नियमों का पालन करना चाहिए। 

Ganpati Visarjan 2026 Rules

विसर्जन से ठीक पहले मूर्ति से जरूर हटा लें ये 4 चीजें

ताजे फूल और दूर्वा 
गणेश विसर्जन के दिन चढ़े ताजे फूल और दूर्वा कौ मूर्ति से उतार लें। इन्हें किसी पवित्र पेड़ की जड़ में डाल दें या घर के गमले की मिट्टी में दबा दें। इन्हें गंदे पानी में न बहने दें।

आभूषण और वस्त्र
अगर आपने बप्पा को सोने, चांदी या धातु के आभूषण पहनाए हैं, तो उन्हें विसर्जन से पहले संभालकर उतार लें। यदि बप्पा को सूती या रेशमी वस्त्र पहनाए हैं और आप इको-फ्रेंडली विसर्जन कर रहे हैं, तो वस्त्रों को भी निकालकर किसी साफ जगह रखें या किसी गरीब को दान कर दें।

पूजा की सामग्री
स्थापना के समय चौकी पर रखी गई सुपारी और कलश को विसर्जन में न बहाएं। सुपारी को अपने धन स्थान या तिजोरी में रखें।

मुकुट या छत्र 
अगर मूर्ति पर अलग से धातु का मुकुट या छत्र लगाया गया है, तो उसे विसर्जित न करें। उसे मंदिर में संभालकर रखें और अगले साल फिर उपयोग कर सकते हैं।

Ganpati Visarjan 2026 Rules

 गणपति विसर्जन के सबसे जरूरी नियम

अंतिम आरती
गणेश विसर्जन के लिए मूर्ति को चौकी से हिलाने से पहले बप्पा की पूरे विधि-विधान से अंतिम आरती करें और उन्हें मोदक या लड्डू का भोग लगाएं, धूप-दीपक दिखाएं और जाने -अनजाने में की गई गलती के लिए माफी मांगे। 

चौकी को थोड़ा सा खिसकाना
बप्पा की अंतिम आरती के बाद मूर्ति को थोड़ा सा आगे की तरफ खिसकाएं। यह इस बात का संकेत  होता है कि पूजा पूरी हो गई है और अब गणेश अपने लोक वापस लौटने के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। 

मुंह किस तरफ होना चाहिए
जब आप बप्पा को घर से बाहर ले जा रहे हों, तो उनका चेहरा आपके घर के अंदर की तरफ होना चाहिए, न कि बाहर की तरफ। माना जाता है कि जाते समय बप्पा की दृष्टि आपके घर पर रहनी चाहिए ताकि वे घर में सुख-समृद्धि छोड़कर जाएं।

पोटली में बांधें भोग
बप्पा की विदाई के समय एक साफ लाल कपड़े में थोड़ा सा गुड़, नारियल और मोदक बांधकर उनके साथ  रखें। यह माना जाता है कि यात्रा के दौरान भगवान के लिए यह 'राह का प्रसाद' होता है।

Ganpati Visarjan 2026 Rules

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!