नींद की झपकी बनी कालः बस पलटने से गई 11 यात्रियों की जान, 24 घायल

Edited By Updated: 26 Sep, 2026 09:08 PM

11 killed 24 injured as bus overturns in central iran

ईरान के मरकजी प्रांत में सावेह-हमेदान फ्रीवे पर यात्री बस पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हुए। यातायात पुलिस के अनुसार चालक थका हुआ था और उसे नींद आ गई थी। ईरान में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में 17 हजार से अधिक लोगों की मौत होती है।

Tehran: ईरान में एक यात्री बस पलटने की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। सरकारी टेलीविजन ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह हादसा ईरान के मरकजी प्रांत में सावेह-हमेदान फ्रीवे पर हुआ। प्रांतीय यातायात पुलिस के अनुसार, चालक थका हुआ था और उसे नींद आने के कारण यह दुर्घटना हुई।

 

अधिकारियों ने यह जानकारी नहीं दी कि बस कहां जा रही थी। ईरान का सड़क सुरक्षा का रिकॉर्ड बेहद खराब है। यहां सड़क दुर्घटनाओं में हर साल 17,000 से अधिक लोगों की मौत होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके पीछे असुरक्षित वाहन, यातायात नियमों की व्यापक अनदेखी और अपर्याप्त आपातकालीन सेवाएं प्रमुख कारण हैं। इस महीने की शुरुआत में भी पश्चिमी शहर सनंदाज के पास एक ईंधन टैंकर के कई अन्य वाहनों से टकराने से 11 लोगों की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हो गए थे।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!