Tulsi Vivah 2024: इस साल तुलसी विवाह कब है ? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त

Edited By Updated: 08 Nov, 2024 01:08 AM

tulsi vivah

Tulsi Vivah 2024 Date and Muhurat: हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को शालिग्राम के साथ तुलसी विवाह का पर्व मनाए जाने की प्रथा है। शालिग्राम को भगवान विष्णु का रूप माना गया है। जो व्यक्ति इनका विधिवत विवाह करवाते हैं, उनका दांपत्य...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Tulsi Vivah 2024 Date and Muhurat: हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को शालिग्राम के साथ तुलसी विवाह का पर्व मनाए जाने की प्रथा है। शालिग्राम को भगवान विष्णु का रूप माना गया है। जो व्यक्ति इनका विधिवत विवाह करवाते हैं, उनका दांपत्य जीवन सदा खुशहाल रहता है। यह भी माना जाता है की तुलसी विवाह से कन्यादान करने जैसे पुण्य की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में कन्या दान को महादान की संज्ञा दी गई है। सनातन संस्कृति में जब विवाह की रस्म होती है, तब वर और वधु को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के समान देखा जाता है। ऐसे में लड़की के पिता अपनी लक्ष्मी स्वरूपा पुत्री को वर पक्ष को सौंपते हैं। अपने घर की लक्ष्मी को दूसरे के घर की गृहलक्ष्मी बनाना अर्थात अपनी सुख-समृद्धि का दान करना है।

PunjabKesari Tulsi Vivah
Tulsi Vivah 2024 Date and Muhurat तुलसी विवाह तिथि और पूजा मुहूर्त: कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि का आरंभ 12 नवंबर की शाम 04:04 पर होगा। द्वादशी तिथि का समापन 13 नवंबर 2024 को दोपहर 01:01 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, तुलसी विवाह 13 नवंबर को मनाया जाएगा। तुलसी विवाह और पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:01 तक रहेगा।

PunjabKesari Tulsi marriage
Importance of Tulsi marriage तुलसी विवाह का महत्व: तुलसी विवाह हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो विशेष रूप से कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री विष्णु और तुलसी जी (व्रिंदावनी तुलसी) का विवाह बड़े धूमधाम से किया जाता है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में विशेष रूप से धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है।

PunjabKesari Tulsi Vivah

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!