Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Feb, 2019 02:07 PM
कल से वेंलेटाइन वीक स्टार्ट हो जाएगा, प्यार करने वाले हर दिन को पूरा-पूरा एंजॉय करेंगे। व्यक्ति चाहता है की उसका लवर रिलेशनशिप में ईमानदार रहे और केवल उसी का होकर रहे। आज के दौर में किसी के दिल में क्या चल रहा है ये
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
कल से वेंलेटाइन वीक स्टार्ट हो जाएगा, प्यार करने वाले हर दिन को पूरा-पूरा एंजॉय करेंगे। व्यक्ति चाहता है की उसका लवर रिलेशनशिप में ईमानदार रहे और केवल उसी का होकर रहे। आज के दौर में किसी के दिल में क्या चल रहा है ये जानना बहुत मुश्किल है। लोग अपने चेहरे पर अपनेपन का मुखौटा पहन कर घुमते हैं। ज्योतिष विद्वान कहते हैं की समुद्रशास्त्र के जरिए किसी के भी चरित्र को आसानी से परखा और समझा जा सकता है। वेंलेटाइन से पहले लवर का चेहरा देखकर जानें कहीं वे बेवफा तो नहीं-
चौकोर चेहरे वाले धोखेबाज होते हैं। अत: उनसे सावधान रहें।
लंबी गर्दन वालों पर विश्वास न करें, ये जीवन के किसी न किसी मोड़ पर धोखा देते हैं।
छोटी गर्दन वाले बेस्ट लव पार्टनर माने जाते हैं।
जिनके माथे के दाहिनी ओर तिल होता है, वह अंबानी जैसे धनवान होते हैं।
माथे के बाएं ओर तिल वाले अपनी मनचाही चीज़ को पाने के लिए कड़ा स्ट्रगल करते हैं, फिर जाकर उन्हें उनकी मनपसंद चीज़ मिलती है।
दोनों भौहों पर तिल वाले अधिकतर समय यात्रा पर रहते हैं।
दाहिने गाल पर तिल वाले व्यक्ति दौलतमंद लोगों की श्रेणी में आते हैं।
बाएं गाल पर तिल वाले गरीबी में जीवन व्यतित करते हैं।
ऊपर के होंठ पर तिल वाले कामोत्तेजक होते हैं। इनमें कामवासना कूट-कूट कर भरी होती है।
नीचे के होंठ पर तिल वाले सारा जीवन दुख और दरिद्रता में व्यतित करते हैं।
जिनके कान पर तिल होता है, उनकी आयु छोटी होती है।
दाहिने आंख पर तिल वाले लोगों की मैरिड लाइफ खुशहाल एवं सुखमय होती है।
बाएं आंख पर तिल वाले जातकों का दांपत्य जीवन परेशानियों भरा होता है।
जिसके पलकों पर तिल हो तो समझ जाएं ये व्यक्ति स्वभाव से एकांतप्रिय और संवेदनशील है।
कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !