Vastu in Daily Life: अगर आप भी हैं अपनी निजी समस्याओं से परेशान, अपनाएं ये वास्तु टिप्स

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 May, 2023 08:06 AM

vastu in daily life

हर व्यक्ति को जीवन में अक्सर किसी न किसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चाहे वो स्वास्थ्य, सगे-संबंधियों या फिर आर्थिक स्थिति

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu tips for happy life: हर व्यक्ति को जीवन में अक्सर किसी न किसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चाहे वो स्वास्थ्य, सगे-संबंधियों या फिर आर्थिक स्थिति से जुड़ी हों। जिस वजह से घर में लड़ाई-झगड़े का माहौल देखने को मिलता है। वास्तु शास्त्र में हर तरह की परेशानियों को दूर करने के उपाय बताए गए हैं। जिन्हें अपनाकर जीवन में हर तरह की सुख-शांति और तरक्की को निमंत्रण दिया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कुछ खास वास्तु टिप्स।

PunjabKesari Vastu in Daily Life

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
   
Easy remedies related to vastu वास्तु से जुड़े आसान उपाय

घर में सकारात्मक ऊर्जा के आगमन के लिए सुबह-शाम गूगल का धुआं जरूर करना चाहिए। इससे दिमाग में चल रही हलचल और गृह कलह से शांति मिलती है।

अगर घर में पिसा हुआ गेहूं रखते हैं तो पिसवाने जाते समय तुलसी के ग्यारह पत्ते गेहूं में जरूर डालने चाहिए। यदि 10 किलो पिसवा रहे हैं तो साथ में आधा किलो काले चने भी पिसवा लें। ऐसा करने से कभी भी अन्न-धन की कमी देखने को नहीं मिलती।

घर को सुंदर बनाने के लिए बहुत तरह के पौधे लगाए जाते हैं लेकिन यह हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि घर में कभी भी सूखे फूल न रखें। वास्तु के अनुसार ये शुभ नहीं माना जाता।

PunjabKesari Vastu in Daily Life

वास्तु के अनुसार उठने के तुरंत बाद घर की खिड़कियों को खोल देना चाहिए। ऐसा करने से हवा के साथ-साथ सूर्य की रोशनी का आगमन होता है, जो सकारात्मक ऊर्जा को बुलाने का काम करती है।

घर की गृहणी को हमेशा ये बात ध्यान में रखनी चाहिए कि रोटी बनाते समय पहली रोटी गौ माता के लिए जरूर निकालें। गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। उनकी सेवा-पूजा करने से भगवान बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं।

रोजाना पूजा करते समय घर की ईशान कोण में एक लोटा जल भरकर रखना शुभ होता।

PunjabKesari Vastu in Daily Life

घर के प्रवेश द्वार पर दोनों ओर रंगों से रंगोली बनानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो स्वास्तिक का चिन्ह जरूर बनाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का सदैव आशीर्वाद बना रहता है।

Special Tip स्पेशल टिप: हर गुरूवार के दिन तुलसी के पौधे में दूध जरूर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद घर-परिवार पर सदैव बना रहता है। 

PunjabKesari kundli

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!