भविष्यफल: सूर्य ने किया बुध शुक्र को अस्त, किसका संडे जाएगा व्यस्त

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Feb, 2018 08:14 AM

आज का शुभाशुभ: रविवार दि॰ 04.02.18 चंद्र कन्या राशि व उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक। आज का विशेष उपाय: व्यक्ति समस्या के निपटारे हेतु किसी भिखारी को सेब दान करे।आज का महामंत्र:

आज का शुभाशुभ: रविवार दि॰ 04.02.18 चंद्र कन्या राशि व उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6 तक।


आज का विशेष उपाय: व्यक्ति समस्या के निपटारे हेतु किसी भिखारी को सेब दान करे।


आज का महामंत्र: ॥ ह्रीं सूर्याय वायुमूर्तये नमः ॥  इस सूर्य मंत्र से समस्याएं समाप्त होती हैं।


मेष: सामाजिक क्षेत्र में ख्याति बढ़ेगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। अविवाहितों हेतु विवाह के संयोग बनेंगे। घूमने की योजना बनेगी।


वृष: कार्य सफलता से प्रसन्नता होगी। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि मिलेगी। लक्ष्मी देवी की कृपा दृष्टि रहेगी। कुटुंब में सुखद वातावरण रहेगा।


मिथुन: इच्छापूर्ति के अवसर मिलेंगे। बड़े-बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा। बिजनैस में स्थिति सुधरेगी। निर्धारित कार्य करने हेतु प्रयासरत रहेंगे।


कर्क: स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान पर ध्यान रखें। संडे होने के बावजूद थकान रहेगी। बिजनैस में कार्यभार वश मानसिक तनाव रहेगा।


सिंह: विपरीत लिंगियों से भेंट होगी। दोस्तों संग मौज-मस्ती करेंगे। वाहन सुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीदारी करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। 


कन्या: परिवारजनों संग हर्षोल्लास में समय बितेगा। सहकर्मियों व मित्रों से लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। दिन सक्सैसफुल है।


तुला: प्रेमी संग हुई भेंट शुभ फलदायी होगी। दिन भर मन खुश रहेगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। स्टूडैंट्स हेतु समय अच्छा है। 


वृश्चिक: मनोदशा बिगड़ेगी। परेशानियों से दुखी रहेंगे। स्वजनों से अनबन होगी। सामाजिक अपमान होने के योग हैं। मानहानि के संकेत हैं। 


धनु: धन समस्या सुलझेगी। हैल्थ में सुधार होगा। खास व्यक्ति से परिचय बिजनैस में फायदा पहुंचाएगा। खास पेपर गुम होने से दुख होगा।


मकर: भाई-बहन से अच्छे संबंध बनेंगे। धर्मस्थल पर जाने का आयोजन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। पूंजी निवेश से लाभ होगा।


कुंभ: आर्थिक लाभ होगा। रिश्तेदार के घर पार्टी में जाएंगे। स्वजनों से मुलाकात सुखद रहेगी। दांपत्य सुख बढ़ेगा। रुचिकर भोजन मिलेगा। 


मीन: खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। सोशल वर्क में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यावसायिक कार्यों में असफलता मिलेगी। सेहत संबंधी चिंता रहेगी।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!