Kundli Tv- क्या खासियत है बिहार के इस विष्णु धाम की ?

Edited By Updated: 13 Dec, 2018 01:37 PM

vishnu temple

देश में ही नहीं विदेशों में हिंदू धर्म के कई प्राचीन मंदिर हैं। इन मंदिरों की प्रसिद्धि के पीछे इनसे जुड़ी पौराणिक कथाएं हैं। परंतु बहुत से ऐसे भी हैं जो अपनी इतिहास नहीं बल्कि अपनी सुंदरता के लिए जाने जाते हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
देश में ही नहीं विदेशों में हिंदू धर्म के कई प्राचीन मंदिर हैं। इन मंदिरों की प्रसिद्धि के पीछे इनसे जुड़ी पौराणिक कथाएं हैं। परंतु बहुत से ऐसे भी हैं जो अपनी इतिहास नहीं बल्कि अपनी सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको विष्णु भगवान के एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताएंगे जो देखने में बहुत भव्य और आकर्षक है।
PunjabKesari
बिहार के सुपौल ज़िले में गणपतगंज नामक क्षेत्र में प्राचीन विष्णु मंदिर अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है। मंदिर के नाम से स्पष्ट होता है कि मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। अगर बात करे इसके निर्माण की तो वो ठीक वैसे है जैसे चेन्नई के प्रसिद्ध विष्णु मंदिर का है। मंदिर की स्थापत्यकला इसे और भी दर्शनीय बनाती है।
PunjabKesari
आस्था का केंद्र बन चूका ये मंदिर सीमांचल में बसे लोगों के साथ-साथ बिहार का भी गौरव और आकर्षण का केंद्र बन चूका है। पौराणिक मान्यता की मानें तो इस मंदिर का निर्माण करोड़ों की लागत से गणपतगंज निवासी जय नारायण मल्लिक के सुपुत्र डॉक्टर पीके मल्लिक के द्वारा किया गया है। जो सन 2009 से शुरू हुआ था।
PunjabKesari
इस विष्णु धाम को वरदराज पेरुमल देवस्थान के नाम से भी जाना जाता है। यहां पूजा करने वाले पुजारी कोई आम पुजारी नहीं बल्कि चेन्नई के प्रसिद्ध विष्णु मंदिरों में पूजा करने वाले शिक्षित पुजारी है। इन्हीं के द्वारा मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। आपको बता दें कि यह भव्य मंदिर इस क्षेत्र में पर्यटन और आस्था का प्रमुख केंद्र है।
PunjabKesari
विष्णु भगवान के साथ-साथ मंदिर में अन्य देव-देवताओं की भी मूर्तिया स्थापित है जिनकी पूजा वैष्णव आचार्य करते हैं। विष्णु भगवान का ये मंदिर चेन्नई के प्रसिद्ध स्थापत्यकला और वास्तु कला की भव्य छवि देता है।
PunjabKesari
आस्था के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी इस मंदिर को देखा जा सकता है, इसके बारे में ऐसा कहा जा सकता है कि ये मंदिर उत्तर भारत में दक्षिण भारत की बेजोड़ और भव्य स्थापत्यकला का दर्शन साकार करता है।
क्या है बैंगन छठ की कहानी ?(video)

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!