Edited By Sarita Thapa,Updated: 21 May, 2026 05:44 PM

क्या आपके घर में भी अचानक बहुत सारे कॉकरोच यानी तिलचिट्टे आने लगे हैं। आप शायद इन्हें एक मामूली कीड़ा समझकर हिट या पेस्ट कंट्रोल से भगाने की सोच रहे होंगे।
Cockroach astrology : क्या आपके घर में भी अचानक बहुत सारे कॉकरोच यानी तिलचिट्टे आने लगे हैं। आप शायद इन्हें एक मामूली कीड़ा समझकर हिट या पेस्ट कंट्रोल से भगाने की सोच रहे होंगे। लेकिन रुकिए! ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कॉकरोच का आना कोई मामूली बात नहीं है। ये छोटे-छोटे जीव आपके आने वाले भविष्य, आपकी आर्थिक स्थिति और आपके ग्रहों के बारे में एक बहुत बड़ा इशारा देते हैं। तो आइए जानते हैं घर में कॉकरोच का आना शगुन है या अपशगुन और यह किस बात का संकेत है कि आपकी किस्मत बदलने वाली है या कोई मुसीबत आने वाली है।
ज्योतिष शास्त्र में कॉकरोच का संबंध किस ग्रह से है। कॉकरोच गंदगी और अंधेरे में रहना पसंद करते हैं। इसलिए इनका सीधा संबंध राहु और केतु से माना जाता है। अगर आपके घर में अचानक, बिना किसी वजह के साफ कॉकरोच की तादाद बहुत ज़्यादा बढ़ गई है, तो इसका मतलब है कि घर में राहु का दोष या नकारात्मक ऊर्जा बढ़ रही है।
कॉकरोच का घर में आना किस बात का इशारा करते हैं?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर किचन में रात के समय अचानक बहुत सारे कॉकरोच दिखने लगें तो यह अपशगुन माना जाता है। यह इशारा है कि आने वाले समय में आपका फुजूलखर्च बढ़ने वाला हैया आपको कोई बड़ा आर्थिक नुकसान होने वाला है। चूंकि कॉकरोच राहु का प्रतीक हैं। इनका अचानक बढ़ना घर में अचानक किसी बड़ी बीमारी के आने का संकेत भी होता है। खासकर घर के मुखिया या बच्चों की सेहत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। जब राहु का प्रभाव बढ़ता है, तो घर के सदस्यों का मन अशांत रहने लगता है। बिना बात के गुस्सा आना और आपस में मनमुटाव होना इसी बात का इशारा है।
हर बार कॉकरोच आना अपशगुन नहीं होता। शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर आपको कभी सफेद रंग का कॉकरोच दिखाई दे जाए। सफ़ेद कॉकरोच का दिखना एक बहुत बड़ा और दुर्लभ शगुन माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन से धन की तंगी खत्म होने वाली है और अचानक कहीं से बड़ा धन लाभ होने वाला है।

राहु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए ये उपाय
घर के कोने-कोने को हमेशा साफ और सूखा रखें, क्योंकि राहु को गंदगी पसंद है।
शाम के समय घर में कपूर जलाएं इससे नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकलती है।
रसोई को रात में कभी भी गंदा न छोड़ें। जूठे बर्तन रात में ही साफ कर लें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ