बदरीनाथ के कपाट बंद होने से पहले तापमान में भारी गिरावट, हिमाचल, उत्तराखंड व कश्मीर में हिमपात

Edited By Updated: 16 Nov, 2026 10:00 AM

weather update

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। रविवार को लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चम्बा और सिरमौर की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात दर्ज किया गया। वहीं उत्तराखंड में बदरीनाथ समेत चमोली जिले की ऊंची चोटियों पर हिमपात से...

शिमला/गोपेश्वर (संतोष): पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। रविवार को लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, चम्बा और सिरमौर की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात दर्ज किया गया। वहीं उत्तराखंड में बदरीनाथ समेत चमोली जिले की ऊंची चोटियों पर हिमपात से सोमवार शाम को मंदिर के कपाट बंद होने से पहले तापमान में भारी गिरावट आई शिमला और सिरमौर की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध चूड़धार चोटी और लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में बर्फबारी हुई है, जबकि किन्नौर के छितकुल और चोरंग में 4 से 6 इंच तक बर्फ गिरी है। 

वहीं जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिनों से ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर में लिपट गया है। गुलमर्ग, पहलगाम, कुपवाड़ा, गुरेज, कुपवाड़ा और मछिल जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर ताजा बर्फबारी के बाद नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!