आज का गुडलक- इस समय देखें चांद, पाएं सौभाग्य व संपत्ति का वरदान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 06:20 AM

wednesday good luck find good fortune and property boon

बुधवार दिनांक 23.08.17 भाद्रपद शुक्ल दूज पर चंद्र दर्शन पूजन किया जाएगा। चंद्र दर्शन हर महीने अमावस्या उपरांत जब पहली बार चंद्रमा आकाश पर दिखता है उसे चंद्र दर्शन कहते है।

बुधवार दिनांक 23.08.17 भाद्रपद शुक्ल दूज पर चंद्र दर्शन पूजन किया जाएगा। चंद्र दर्शन हर महीने अमावस्या उपरांत जब पहली बार चंद्रमा आकाश पर दिखता है उसे चंद्र दर्शन कहते है। शास्त्रनुसार इस समय चंद्र दर्शन करना अत्यंत फलदायक होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्रमा मन व ज्ञान का स्वामी माना जाता है। अतः इस दिन चंद्र दर्शन करने से मानसिक स्थिरता आती है और ज्ञान में वृद्धि का आर्शिवाद प्राप्त होता है। साथ ही इस दिन चंद्र दर्शन करने से सौभाग्य व संपत्ति प्राप्त होती है। इस माह चंद्र दर्शन हेतु शुभ मुहूर्त बुधवार दिनांक 23.08.17 को सूर्यास्त उपरांत शाम 18 बजकर 48 मिनट से लेकर शाम 20 बजकर 05 मिनट तक का है।


विशेष पूजन: सूर्यास्त उपरांत चंद्र को जल में दूध, रोली, शहद व चंदन मिलाकर अर्ध्य देकर प्रणाम करें। घी का दीप व चंदन धूप करें, चंदन व अक्षत चढ़ाएं, काजू का भोग लगाएं व चंद्रमा को देखते हुए विशेष मंत्र जपें। काजू का प्रसाद ग्रहण करें।


विशेष मंत्र: ॐ श्राँ श्रीं श्रौं सः श्रीमते नमः॥


पूजन मुहूर्त: शाम 19:05 - रात 20:05 तक।


महूर्त विशेष
अभिजीत मुहूर्त:
नहीं है।


अमृत काल: रात 21:52 से रात 23:11 तक।


यात्रा महूर्त: दिशाशूल - उत्तर। राहुकाल वास - नैऋत्य। अतः उत्तर व नैऋत्य दिशा की यात्रा टालें।


आज का गुडलक ज्ञान


गुडलक कलर: पिस्ता।


गुडलक दिशा: पश्चिम।


गुडलक टाइम: शाम 19:55 से रात 21:02 तक।


गुडलक मंत्र: श्रीम् भक्त-दारिद्र्य-भञ्जकाय चंद्रदेवाय नमः॥


गुडलक टिप: धन वृद्धि हेतु किसी कुंवारी कन्या को सफ़ेद कपड़ा दान करें। 


गुडलक फॉर बर्थडे: स्वास्थ्य लाभ हेतु शाम को चंद्र दर्शन के समय चांदी के पात्र में जल पिए।

 

गुडलक फॉर एनिवर्सरी: रसिक दांपत्य संबन्धों हेतु चंद्र दर्शन के समय चंद्रदेव को मिश्री मिले दूध से अर्घ्य दें।


आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!