Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 May, 2026 11:00 AM

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) रोमांटिक बातचीत इस सप्ताह आपके रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। पार्टनर को समय देना जरूरी रहेगा। मैरिड
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) रोमांटिक बातचीत इस सप्ताह आपके रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। पार्टनर को समय देना जरूरी रहेगा। मैरिड कपल्स की गलतफहमियां दूर होंगी, नए सिरे से संबंधों का आरंभ होगा।। सोशल मीडिया या यात्रा के दौरान किसी नए व्यक्ति से आकर्षण बढ़ सकता है। जो भविष्य में शादी तक भी जा सकता है।
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आने वाला सप्ताह बहुत रोमांटिक रहने वाला है। बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी। पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय और यात्रा के योग हैं। रिश्तों में गंभीरता और भरोसा बढ़ेगा। सिंगल का क्रश से खुलकर बात करना लाभदायक रहेगा। भावनात्मक जुड़ाव और प्रेम में स्पष्टता बढ़ेगी।
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर आपका ध्यान और साथ चाहेगा। रिश्ते में संतुलन बनाकर चलना होगा। मैरिड कपल्स की लाइफ में अहंकार या ज़िद रिश्ते में तनाव ला सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए नया रिश्ता शुरू होने के संकेत हैं। क्रश के साथ घूमने या डेट का योग है। काम और प्रेम जीवन के बीच तालमेल जरूरी रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल और तुलसी अर्पित करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) इस वीक आपकी लव लाइफ में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन सप्ताहांत तक रिश्ते सुधरेंगे। दूरियां नजदीकियों में बदलेगी। बेहद गर्म रोमांस का आनंद मिलेगा। सिंगल को पुराने रिश्तों की यादें परेशान कर सकती हैं। धैर्य रखें। जल्दी सब ठीक होने वाला है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) इस सप्ताह प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। साथी की बांहों में सुकून का अनुभव करेंगे। जो रिश्ते में हैं उन्हें पार्टनर के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। गुस्से और जल्दबाज़ी से बचें, वरना छोटी बात बड़ा विवाद बन सकती है। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और बुध मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) इस सप्ताह संवाद बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। पार्टनर से खुलकर बात करें, स्थिरता और भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। रोमांटिक समय और साथ में घूमने का योग है। सिंगल लोगों की दोस्ती प्यार में बदलती महसूस हो सकती है। रिश्तों में नई शुरुआत के संकेत हैं। शुरुआत में तनाव संभव, सप्ताहांत बेहतर रहेगा।
उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) यह सप्ताह प्रेम के मामले में सुखद रहेगा। पार्टनर से रिश्ते में विश्वास मजबूत होगा। संबंधों में गहराई आएगी। जो लोग अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। सिंगल लोगों को अचानक प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। बिना समय गंवाए दिल की बात जुबान पर ले आएं अन्यथा सिंगल ही रह जाएंगे।
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) इस सप्ताह पुराने विवाद समाप्त होने के योग हैं। पार्टनर से सहयोग मिलेगा, भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर गलतफहमी न बढ़ाएं। सिंगल के लिए सप्ताहांत खास रहेगा। क्रश से यात्रा या किसी समारोह में रोमांटिक मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी। रिश्तों में खुलापन और ईमानदारी बनाए रखें।
उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) भावनात्मक रूप से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ गहरा जुड़ाव महसूस होगा। रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। सिंगल लोगों को किसी संवेदनशील और समझदार व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है। कोई भी कदम उठाने से पहले ध्यान रखें प्यार और जिम्मेदारियों में संतुलन जरूरी है।
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) इस वीक अहंकार से बचें, प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। रिश्तों में गंभीरता और स्थिरता बढ़ेगी। पार्टनर भविष्य को लेकर आपसे चर्चा कर सकते हैं। शादी की बात आगे बढ़ सकती है। भावनाएं व्यक्त करने में संकोच न करें। सिंगल लोगों को पुराने दोस्त से प्रेम का संकेत मिल सकता है।
उपाय: जरूरतमंदों को काले तिल और कंबल दान करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) यह हफ्ता रोमांटिक संबंधों के लिए बहुत मजेदार रहने वाला है। रोमांस के नए-नए आयाम संबंधों में अटूट प्रेम का संचार करेंगे। साथी में एक नई ऊर्जा का अनुभव होगा। शादी में आ रही आड़चनें समाप्त होंगी। मनचाहा साथी खुद से प्रपोज करेगा। जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी।
उपाय: पीली वस्तु और चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) इस वीक प्रेम संबंधों में संवाद, समझदारी और धैर्य सबसे अहम रहेंगे। रिश्तों में स्थिरता और भरोसा बढ़ेगा। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। शादीशुदा लोगों के लिए सप्ताह अच्छा है। पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। सिंगल के रिश्ते में नई शुरुआत और भावनात्मक जुड़ाव के योग बन रहे हैं।
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल और चुनरी अर्पित करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6