लव राशिफल 13 अक्टूबर- बेताब से हैं नज़ारे, मौसम बदलने लगे हैं, मदहोशियों में हम दोनों, गिरने-संभालने लगे हैं

Edited By Updated: 13 Oct, 2026 01:44 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)  आज लव लाइफ के उतार-चढ़ाव से दूर अकेले में समय व्यतीत करना अच्छा लगेगा। लंबे अर्से के बाद पुराने प्रेमी

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ के उतार-चढ़ाव से दूर अकेले में समय व्यतीत करना अच्छा लगेगा। लंबे अर्से के बाद पुराने प्रेमी की मादक आवाज़ सुनने को मिलेगी, दिल में कसक सी उठेगी।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी के एक्स्प्रेशन नार्मल माहौल को भड़कीला बनाने का काम करेंगे। आपके अट्रैक्शन की चाह को हासिल करने के लिए कोई करीबी मित्र पूरा प्रयास करेगा।   

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी का लव लाइफ के लिए दिया गया मादक मुस्कान भरा संकेत गजब का मजा देगा, दिल हिचकोले खाएगा। सिंगल किसी के सलोने रूप को देखकर उस पर मर मिटेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आपके प्रेम जीवन में रोमांच और उत्साह भरा रहेगा। और एक-दूसरे के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) हर चीज को देखने का आपका और साथी का पर्सनल ओपिनियन है। उन्हें अपने नज़रिए को समझाने का पूरा मौक़ा दें। प्यार में किया गया समर्पण साथी को आपकी ओर झुकने के लिए विवश कर देगा। 

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज लव लाइफ में कहीं पर निगाहें, कहीं पर निशानों वाली पंक्ति सही बैठेगी। साथी जो कुछ भी करते या चाहते हैं, उनके दिल की भाषा को समझना होगा। सिंगल डबल होंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज जाने-अनजाने छोटा सा मजाक महाभारत का रुप ले सकता है। शरीर से संबंधित इशारे अपना गुस्सा बयां करेंगे, कोल्ड वॉर चलेगी। सिंगल के घर उनकी शादी को लेकर बातचीत चलेगी।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) कई बार छोटी सी बात भी रिश्तों को गलतफहमी का शिकार बना देती है। आपको विश्‍वास के साथ समर्पण करने की कला सीखने की अवश्यकता है। तभी रिश्ते में प्यार ला पाएंगे। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope)  डेली रूटीन से हटकर आज पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल करें। ज़िम्मेदारियों को एक तरफ कर सिर्फ एक-दूसरे के बारे में सोचें। इससे आपका रिश्ता रिफ्रेश हो जाएगा। 

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope)  आज साथी खुलकर बातें करेंगे और भावनात्मक संबंधों को और भी मजबूत बनाएंगे। डबल कपल्स को फॉलो करने से सिंगल अपनी लव लाइफ को परवान चढ़ा सकते हैं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) किसी नए संबंध की शुरुआत करने से पूर्व शांत मन से पहले खुद को समझें। फिर साथी को जानने-समझने की कोशिश करें। एकदम से किसी फैसले पर न पहुंचे। 

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज लव लाइफ सामान्य रहने वाली है। वर्क प्लेस और परिवार की दोहरी ज़िम्मेदारी निभाने के चक्कर में पार्टनर के लिए बिल्कुल भी समय नहीं निकाल पाएंगे।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!