लव राशिफल 17 अक्टूबर- हम तेरे इश्क में मर न जाएं कहीं...

Edited By Updated: 17 Oct, 2026 01:05 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज का दिन रोमांस, प्रेम और मोहब्बत के लिहाज से बहुत खास रहेगा। सिंगल

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज का दिन रोमांस, प्रेम और मोहब्बत के लिहाज से बहुत खास रहेगा। सिंगल साहसिकता भरा रवैया दिखाएंगे तभी सुखद लव लाइफ का मजा ले पाएंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) कपल्स को रिश्ते में थोड़ी निराशा या तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन क्रश के साथ नए रिश्ते में समझदारी और सामंजस्य लाने के लिए उपयुक्त रहेगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी के अंदर लगी प्यार की आग आपकी दबी हुई फीलिंग्स को बाहर ले आएंगी। दिल खोल कर साथ में समय बिताएंगे। सिंगल क्रश के साथ डेट पर जाने के लिए काफी उत्सुक रहेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा कर सकते हैं। मैरिड कपल्स हनीमून पर जाने का प्लान बनाएंगे। सिंगल क्रश को दूर से देखकर ही खुश होते रहेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने में सफलता मिल सकती है। साथी के साथ प्यार भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल क्रश के साथ रोमांस करने के सपनों में खोए रहेंगे।  

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी आपके अंदर की ऊर्जा को बढ़ाने के लिए रोमांस की हर हद को पार कर देंगे। सिंगल हर किसी को प्यार में पड़ा देखकर अपने आप को बहुत तन्हा महसूस करेंगे। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी आपको लुभाने के लिए बहुत प्रयास करेंगे पर किसी कारणवश दोनों रोमांस करने में असमर्थ रहेंगे। सिंगल किसी के लिए बढ़ रहे प्यार की फीलिंग को अपने मन में समेट कर रखेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ चल रहा तनाव कुछ हद तक कम हो सकता है। जल्द दी रोमांटिक दिन लौट कर आएंगे। विवाह के इच्छुक जातकों को अभी थोड़ा सब्र करना पड़ेगा।   

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज आपको अपने प्रेम जीवन में ताजगी और नए अनुभव मिल सकते हैं। सिंगल को मित्रों और सहयोगियों से भी रोमांटिक सहयोग मिल सकता है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी आपके मन में बढ़ रही बेताबी को कम करने की कोशिश करेंगे। नमकीन रोमांस का पूरा मजा लेंगे। सिंगल के लिए अच्छा रिश्ता आएगा।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज उम्मीद से ज्यादा साथी से रोमांस का मजा मिलेगा। सिंगल टाइम पास करने के लिए डेटिंग ऐप पर किसी न किसी से फ्लर्ट करेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आपकी सारी चिंताएं आपका पार्टनर और उसका निस्वार्थ इश्क़ ही दूर कर सकता है। क्रश का दिल जीतने के लिए सिंगल कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!