लव राशिफल 10 अक्टूबर- मेरी तरह तुम भी कभी प्यार करके देखो ना

Edited By Updated: 10 Oct, 2026 10:43 AM

love rashifal

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी के मन में उमड़ रहा प्यार का सागर, आपको प्रफुल्लित

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी के मन में उमड़ रहा प्यार का सागर, आपको प्रफुल्लित करेगा। सिंगल दोस्तों के साथ मिलकर क्रश को प्रपोज करने के बारे में सोच सकते हैं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज शरीर से ज्यादा भावनात्मक जरूरतें, आपके मन को संतुष्ट करेंगी। अन्य की रोमांटिक लाइफ शांति और सुकून भरे तरीके से बीतेगी। सिंगल मन के सुनहरे अहसास को दिल में छुपा कर न रखें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज रिश्ते में प्यार की डोरी को मजबूत करने के लिए विश्वास का होना बहुत जरुरी है। शादीशुदा जातक अपने जीवन से बहुत खुश रहेंगे। सिंगल अकेले बैठकर एक्स के साथ बिताए लम्हें को याद करेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी मीठी-मीठी बातें करके चारों तरफ का माहौल रोमांटिक बना देंगे। जिससे मन में एक अलग ही तरंग पैदा हो जाएगी। सिंगल का मन एक्स की यादों में खोए रहेगा।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज पार्टनर के मन में उमड़ा प्यार का सागर, आपके दिन को रोमांचक बना देगा। चारों ओर खुशियों की बहार बनी रहेगी। क्रश के प्यार में पागल सिंगल अपने मन की बात बताने में समय व्यर्थ न करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज किसी से कोई खास रिश्ते बनेगा, यह रिश्ता जीवन भर का हो सकता है। शादीशुदा लोग दिल को बहलाने के लिए साथी के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल अपनी तन्हाई के साथ खुश रहेंगे।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) पुरानी बातों को इग्नोर करके साथी के साथ एक नए सिरे से शुरुआत करेंगे। लव लाइफ मस्त रहेगी। सिंगल क्रश से अपने प्यार का इजहार करने के लिए कोई खास प्लानिंग कर सकते हैं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज आपका प्यार परवान चढ़ेगा। लवमेट अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। सिंगल किसी खास के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी आपको इंटिमेसी के लिए तैयार करने हेतु रोमांटिक गानों का सहारा लेंगे। सिंगल घर वालो की पसंद से शादी करने के लिए मान जाएंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज पार्टनर के मन में रोमांस की आग बढ़ती जाएगी। प्यार भरी छेड़छाड़  इस आग को दबाने का काम करेगी। सिंगल की पॉजिटिव वाइब्स को देखकर क्रश बात करने को मजबूर हो जाएंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी सारी दुनिया को भूलकर आपके साथ रोमांस करने के नशे में डूबे रहेंगे। सिंगल क्रश को खुश करने  के लिए अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है लेकिन थोड़ी सा प्यार-मोहब्बत रिश्ते में जान डाल देगा। सिंगल के मन में प्रेम की एक तरफा चिंगारी जलती रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!