Weekly numerology (23.11.2026 से 29.11.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Updated: 23 Nov, 2026 08:25 AM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19 एवं 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 1 वालों के लिए

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19 एवं 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 1 वालों के लिए कार्यक्षेत्र में मेहनत और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कुछ परिवर्तन भी हो सकते हैं। आपको अपने कार्यों में धैर्य और अनुशासन बनाए रखने की जरूरत होगी। सप्ताह के मध्य में नई योजनाओं पर काम करने और अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखना चाहिए। सप्ताह के अंतिम दिनों में आर्थिक और व्यक्तिगत मामलों में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आप अधिक सक्रिय रहेंगे, लेकिन अहंकार और जल्दबाजी से बचें।
उपाय: सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। कन्या की सेवा करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 एवं 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चंद्र देव करते हैं। मूलांक 2 वाले लोगों को इस सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक और पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। भावनाओं में बहकर तुरंत कोई निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के मध्य में व्यक्तिगत जीवन, दांपत्य संबंधों और पारिवारिक मामलों में सकारात्मकता आ सकती है। किसी करीबी व्यक्ति से सहयोग मिलने की संभावना है। सप्ताह के अंतिम दिनों में कार्यक्षेत्र में नए विचारों पर काम करने और अपनी रचनात्मक क्षमता का उपयोग करने का अवसर मिलेगा। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए अनावश्यक चिंताओं से दूर रहें और अपनी वाणी में संयम रखें।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21 एवं 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व गुरु ग्रह करते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 3 वालों को कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक मामलों में सोच-समझ कर निर्णय लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। सप्ताह के मध्य में करियर, शिक्षा और व्यक्तिगत योजनाओं के लिए समय अच्छा रहेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों या गुरुजनों का मार्गदर्शन लाभदायक साबित हो सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को नए संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। अपने ज्ञान और अनुभव का सही उपयोग करें तथा किसी भी विषय में अति आत्मविश्वास से बचें।
उपाय: पीपल वृक्ष की सेवा करें। भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 एवं 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु ग्रह करते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 4 वालों के लिए कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियां सामने आ सकती हैं। पुराने कार्यों को व्यवस्थित करने और योजनाओं में सुधार करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। कोई दोस्त मददगार साबित होगा। सप्ताह के मध्य में व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों में ध्यान देना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। सप्ताह के अंतिम दिनों में व्यापार, तकनीकी कार्यों और नए संपर्कों के माध्यम से अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शनिवार के दिन किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। विदेशी संपर्कों से जुड़े कार्यों में भी लाभ की संभावना है। किसी भी दस्तावेज या महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। सरस्वती मां की आराधना करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 एवं 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध ग्रह करते हैं। मूलांक 5 वालों को इस सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक मामलों और कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। किसी भी प्रकार के निवेश या आर्थिक निर्णय में सावधानी बरतें। सप्ताह के मध्य में व्यापार, संचार, शिक्षा और नए संपर्कों से जुड़े कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आपकी बुद्धिमत्ता और बातचीत करने की क्षमता आपको लाभ दिला सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में व्यस्तता बढ़ सकती है। यात्रा या किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। अनावश्यक खर्चों और जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों से बचें।
उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें। गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 एवं 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह करते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 6 वाले लोगों के लिए व्यक्तिगत जीवन और पारिवारिक मामलों में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। छोटी बहन से संबंध अच्छे होंगे। सप्ताह के मध्य में दांपत्य संबंधों और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मकता देखने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में कार्यक्षेत्र और सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। सुख-सुविधाओं और खरीदारी पर खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 एवं 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु ग्रह करते हैं। मूलांक 7 वाले लोगों को इस सप्ताह की शुरुआत में आपको पुराने कार्यों को पूरा करने और किसी विषय पर गहराई से विचार करने का अवसर मिलेगा। रिसर्च, आध्यात्मिक गतिविधियों और ज्ञान प्राप्ति से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। सप्ताह के मध्य में आर्थिक और व्यक्तिगत मामलों में सावधानी बरतें तथा किसी भी निर्णय को लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। सप्ताह के अंतिम दिनों में कार्यक्षेत्र में नए संपर्क और अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए स्वयं को पर्याप्त समय दें।
उपाय: कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। भगवान शिव की पूजा करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 एवं 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में मूलांक 8 वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में मेहनत और धैर्य की आवश्यकता होगी। कुछ कार्यों में अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है, लेकिन निरंतर प्रयास आपको बेहतर परिणाम दिला सकते हैं। सप्ताह के मध्य में आर्थिक मामलों और पुराने कार्यों को व्यवस्थित करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखना चाहिए। सप्ताह के अंतिम दिनों में व्यापार और कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को समझें और किसी भी विवाद को बढ़ाने से बचें। रविवार के दिन रात में किसी तरल दवाई का सेवन करने से बचें।
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 एवं 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल ग्रह करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं और आपको अपने कार्यों में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। धैर्य और संयम के साथ परिस्थितियों को संभालें। सप्ताह के मध्य में व्यक्तिगत जीवन, परिवार और आर्थिक मामलों में सकारात्मकता देखने को मिल सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में व्यापार, नए संपर्कों और कार्यक्षेत्र में अवसर प्राप्त होने की संभावना है। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अधिक सक्रिय रहेंगे, लेकिन क्रोध, जल्दबाजी और अनावश्यक विवादों से बचना जरूरी होगा। अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या के प्रति भी सजग रहें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। योगा और व्यायाम करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट: www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!