Weekly Tarot Horoscope(18th-24th june): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Jun, 2023 07:57 AM

weekly tarot horoscope

मेष- यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। जो लोग नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उनको आय के कई अवसर प्राप्त होंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। जो लोग नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, उनको आय के कई अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। घर में मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। छात्र अपने भविष्य को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय- किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

वृष- यह सप्ताह कारोबारियों के लिए कुछ नया लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। किसी की मदद से मुश्किल काम को थोड़ी ही देर में पूरा कर लेंगे। युवा अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार वालों के साथ बैठकर अपने मन की बात करेंगे।
उपाय- शिव मंदिर जाकर सेवा करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

मिथुन- इस राशि के जातकों के लिए यह वीक सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है लेकिन कड़ी मेहनत के बाद। कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। किसी कार्य की शुरुआत के लिए यात्रा आदि का योग सुखद रहेगा। साथी के साथ कहीं बाहर जाने का योग बन सकता है। घर की सजावट के लिए जरूर सामान खरीद सकते हैं।
उपाय- मां दुर्गा के आगे घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8

कर्क- इस सप्ताह महत्वपूर्ण संपर्क और संबंधों का दायरा बढ़ेगा। लोगों की बुराई करने से बचें, वरना आपकी इमेज भी बिगड़ सकती है। ऑफिस में साथियों और अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। ज्यादा थकान से कमजोरी और सिरदर्द हो सकता है, उचित आराम भी लेना जरूरी है।
उपाय- राधा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

सिंह- यह सप्ताह सिंह राशि वालों को मनचाही सफलता दिलाने वाले रहेगा। रोजगार के लिए बीते कुछ दिनों से भटक रहे लोगों की इच्छा पूरी होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में फैसला आपके हक में होने की संभावना है। प्रेम- प्रसंगों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- हनुमान जी को पान चढ़ाएं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

कन्या- यह सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के लिए सामान्य रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को फोन के माध्यम से अचानक कोई नई जानकारी मिलने की संभावना है, जो बहुत फायदेमंद साबित होगी। दोस्तों के साथ घुमने का प्लान बनेगा। संतान की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। किसी रिश्तेदार के यहां से बुरी खबर मिल सकती है।  
उपाय- हर रोज घर से कुछ मीठा खाकर निकलें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- इस सप्ताह कोई बड़ा कार्य करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श जरूर कर लें। प्रॉपर्टी संबंधी निर्णय लेते समय भाईयों के साथ विवाद होने की संभावना है। परिवार के साथ फैमिली फंक्शन में जा सकते हैं। साथी के साथ हनीमून के लिए पहाड़ी इलाके में जाने का प्लान बनाएंगे। बाहर के खाने से परहेज रखें।
उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार का समान भेंट करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

वृश्चिक- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही आनंदमय रहने वाला है। कोई बेहतरीन ऑर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन जैसी संभावनाएं सामने आएंगी, जो की सुखद रहेंगी। प्रेम-प्रसंगों में पहले से अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। माता की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय- काली चींटियों को शक्‍कर मिला हुआ आटा खिलाएं।
शुभ रंग- काला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7

धनु- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कोई रुका हुआ आमदनी का स्रोत दोबारा से शुरू हो सकता है इसलिए भरपूर मेहनत करने की जरूरत है। सरकारी कार्य करने के लिए समय उचित नहीं है। छात्र वर्तमान समय में मेहनत करने की बजाय भविष्य की चिंता में लगे रहेंगे। तनाव की वजह से नींद पर असर होगा। घर में किसी विदेशी रिश्तेदार का आना होगा।
उपाय-  हनुमान जी को रोट या मीठी रोटी का भोग लगाएं।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

मकर- इस सप्ताह पुराने पैसे जहां अटके हुए थे, वहां से वापिस मिलने की संभावना है। व्यापार करने वालों के लिए यह वीक बहुत ही शुभ रहने वाला है। सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। युवा आंख मूंद कर किसी पर भरोसा न करें। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। पौष्टिक आहार लें।
उपाय- शुक्रवार का व्रत रखें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

कुंभ- जो युवा विदेश जाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए यह हफ्ता बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के साथ धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। भाई- बहनों के बीच किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की संभावना है। घर में किसी की बात को लेकर तनाव भरा माहौल बना रहेगा। मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या बनी रहेगी।
उपाय- महादेव के मंत्रों का जाप करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

मीन- यह हफ्ता निवेश करने वालों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में जो लोग प्रमोशन की चाहत में थे, उन्हें जल्द ही प्रमोशन मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। साथी के साथ चल रही नाराजगी को दूर करने का प्रयास करेंगे।
उपाय- कन्याओं को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!