Weekly Tarot Horoscope (13th-19th august): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Aug, 2023 08:10 AM

weekly tarot horoscope

मेष- यह वीक मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरूआत में कार्यक्षेत्र में कुछ अनचाहे बदलाव देखने को

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह वीक मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरूआत में कार्यक्षेत्र में कुछ अनचाहे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में दिए गए टारगेट को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी। भूमि-भवन से जुड़े मामले को लेकर भाईयों में बहस होने की संभावना है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

वृष- यह हफ्ता आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। वीक की शुरूआत में व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग विदेश में अपना बिजनेस सेट करने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। परिजनों के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। सेहत का बहुत ख्याल रखने की जरूरत है।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

मिथुन- इस वीक अपने मन को इधर-उधर बेवजह की चीजों में भटकाने की बजाय अपने काम पर ध्यान केंद्रित करनी की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र पर काम को लेकर बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी बात को लेकर परिवार वालों के साथ झगड़ा होने की संभावना है। हफ्ते के आखिर में  किसी तीसरे की एंट्री से लव लाइफ में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7

कर्क- यह हफ्ता कर्क राशि वालों को लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर की तरफ से मनचाहा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी योजना में निवेश करते समय खूब सावधानी बरतने की जरूरत है। वीक के मध्य में छात्रों को पढ़ाई संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी करीबी का रिश्ता पक्का होने से घर में खुशी की माहौल बना रहेगा। माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।  
उपाय- प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6
 
सिंह- कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। इस वीक कार्यक्षेत्र में सीनियर पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो इस सप्ताह रोजी-रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी लाभदायक योजना से जुड़ सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद या अहम जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।  
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9

कन्या- इस हफ्ते मित्रों की मदद से आपको लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। काफी समय से पेंडिंग पड़ा हुआ प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा महिलाओं के पद में वृद्धि होने से कार्यक्षेत्र के साथ घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। वीक के आखिर में घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।
उपाय- सुबह-शाम घर में मां लक्ष्मी की पूजा करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5

तुला- इस सप्ताह व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। शेयर मार्किट में अटका धन वापिस मिलने की संभावना है। पारिवारिक मामले में सकारात्मकता आएगी, जिससे लाभ होगा। सरकारी मामले में किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। इस राशि के बच्चों के लिए यह हफ्ता मौज-मस्ती में बितेगा। कोई पुराना रोग फिर से जाग सकता है, समय-समय पर डॉक्टर से चैकअप करवाते रहें।  
उपाय- चंदन का तिलक लगाएं
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

वृश्चिक- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। रोजी-रोजगार में उन्नति करने के अवसर खुद पास चलकर आएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोग इस हफ्ते बाजार में आई तेजी का पूरा लाभ उठाने में कामयाब होंगे। वीक के आखिर में जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। हफ्ते के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे। छोटे भाई की सेहत को लेकर मन उदास रहेगा।  
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8

धनु- यह वीक धनु राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। भूमि-भवन या वाहन लेने के बारे में सोच रहे हैं उसके लिए समय बहुत अच्छा है। घर की साज-सजावट में पैसे खर्च हो सकते हैं। इस राशि के युवा अपने दोस्तों के साथ बैठकर भविष्य के बारे में चर्चा करेंगे। किसी बात को लेकर पिता से बहस होने की संभावन है। बार-बार हो रही शारीरिक समस्याओं की वजह से चिंता हो सकती है।
उपाय- गणेश जी की पूजा करें।
शुभ रंग-  पर्पल
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 4

मकर- किसी भी तरह का लेन-देन करने से परहेज करें। कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर चिंता करने के बजाय धैर्य से काम लें। इस हफ्ते मन में काम को लेकर परेशानी बनी रहेगी पर कड़ी मेहनत करने के बाद सफलता भी मिलेगी। वीक के आखिर में पुराने दोस्तों से मिलने का प्रोग्राम बनाएंगे। जीवनसाथी को खुश करने के लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं। पुरानी बीमारी ठीक करने के लिए प्रयत्न जारी रखेंगे।
उपाय- तुलसी के समक्ष दीपक जलाएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

कुंभ- यह वीक कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग में कोई अच्छा सौदा होने की संभावना है। ऑफिस में कर्मचारियों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। छात्र मन लगाकर परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देंगे। संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी के साथ विचार-विमर्श करेंगे। सप्ताह के मध्य में शारीरिक कमजोरी दूर होने की संभावना है।  
उपाय- घर के मुख्य द्वार पर गंगा जल छिड़कें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

मीन- यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए बहुत ही सकारात्मक रहने वाला है। इस वीक थोड़ा प्रयास जारी रखने के बाद भी बड़ी सफलता प्राप्त करने में मदद मिलेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए बहन- भाइयों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोग किसी पर भरोसा करने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। हफ्ते के आखिर में जीवसाथी की सेहत अचानक से बिगड़ सकती है।
उपाय- घर में फूलों के पौधे लगाएं।
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!