Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 May, 2024 10:19 AM
शनि की पीड़ा से अकसर लोग घबराते और डरते हैं। जीवन में यदि शनि की ढैया और साढ़ेसाती चल रही हो तो मन में डर बैठ जाता है कि न जाने अब जीवन में क्या होगा। शनि जब दिक्कत देने पर आते हैं
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Shani dosh Upay: शनि की पीड़ा से अकसर लोग घबराते और डरते हैं। जीवन में यदि शनि की ढैया और साढ़ेसाती चल रही हो तो मन में डर बैठ जाता है कि न जाने अब जीवन में क्या होगा। शनि जब दिक्कत देने पर आते हैं तो कम से कम ढाई साल तक दिक्कत देते हैं। ये इंसान के काम और कारोबार को स्लो कर देती हैं। ये शरीर के अंदर ऐसी व्याधि लेकर आ सकती हैं जो लम्बे समय तक चलेगी। पिछले कर्मों के फल शनि देव देते हैं। आज इस आर्टिकल में जानेंगे कि शनि की कार्य प्रणाली को किस तरह से समझा जाए।

मन के लेवल पर शनि इंसान के अंदर हीनता लाना शुरू कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ फील करते हैं तो समझ जाए आपकी कुंडली में शनि खराब हैं। ये लोग उन लोगो के साथ ज्यादा समय बिताते हैं जो ज्यादा समय बर्बाद करते हैं। ये लोगों के साथ रहते हैं जिनकी सलाह बहुत ज्यादा खराब रहती हैं। खराब शनि वाले लोग समय की कदर भूल जाते हैं, यह मन को इस तरह से खराब करते हैं कि इंसान समय की कद्र भूल जाता है। काम को कल पर टालना शनि को खराब करने का काम करता है। अगर आप बिना-बात के लोगों से भिड़ना-अटकना शुरू कर देंगे। शनि जब खराब होते हैं तो व्यक्ति अपने करैक्टर से भी नीचे गिर जाते हैं। लगातार शराब पीना और नॉन-वेज खाना भी शनि खराब की निशानी है।
शनि जब शरीर को खराब करते हैं तो इंसान पहले से बिलकुल आलसी हो जाता है या फिर शरीर के अंदर कोई न कोई व्याधि ऐसी आ जाती है कि व्यक्ति ओवर थिंकिंग करने लग जाता है। शनि खराब होने पर शरीर में कुछ ऐसी लंबी बीमारी लग जाती है जो दवाइयों के बाद भी ठीक नहीं हो पाती है। शनि जब शरीर पर खराब होते हैं तो कम उम्र में ही बाल सफ़ेद होने शुरू हो जाते हैं। बालों का झड़ना भी शनि खराब की निशानी है। शनि की सबसे बड़ी निशानी यह है कि व्यक्ति की चाल बाधित हो जाती है।

शनि जब व्यक्ति के करियर को खराब करते हैं तो जीवन में बाधा उतपन्न होने लग जाती है। उनके अधिकारी दिन ब दिन उन्हें परेशान करने लग जाते हैं। पुरानी परेशानी पैदा होने लग जाती हैं। इसके अलावा उसके ऊपर झूठे इल्जाम लगने शुरू हो जाते हैं। शनि अगर खराब हो जाएं तो लेबर की तरफ से परेशानी की पैदा होने लग जाती है। शनि खराब की सबसे बड़ी निशानी यह होती है कि जब भी व्यक्ति नया घर बनाता है उसके ऊपर परेशानियों का पहाड़ टूट जाता है।
शनि की परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए सबसे आसान उपाय है भगवान शिव की पूजा। शिव मंदिर में शिवलिंग को जल चढ़ाने के लिए भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। भगवान शिव की ऊर्जा नेगेटिव एनर्जी को खत्म करने का काम करती हैं।