Weekly Tarot Horoscope (22nd-28th october): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Oct, 2023 07:17 AM

weekly tarot horoscope

यह वीक मेष राशि वालों के लिए चुनौतियां भरा रहने वाला है। सप्ताह के शुरुआत में ही आपके सिर पर निजी और कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याएं

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह वीक मेष राशि वालों के लिए चुनौतियां भरा रहने वाला है। सप्ताह के शुरुआत में ही आपके सिर पर निजी और कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याएं बनी रहेंगी। लव पार्टनर के साथ खट्टी-मीठी तकरार हो सकती है। हफ्ते के आखिर में परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे।
उपाय- मां दुर्गा को रोली का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- लाल  
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

वृष- यह हफ्ता वृषभ राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी करीबी के लिए आए रिश्ते पर परिवार के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। छात्रों को मनचाहा मुकाम प्राप्त करने का मौका मिलेगा। किसी बात पर परिजनों से कहासुनी हो सकती है।  
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3

मिथुन- इस सप्ताह परिश्रम का पूरा फल न मिलने और काम में कुछ बाधाएं आने के कारण मन परेशान रहेगा। कामकाज के सिलसिले में बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। घर में चल रही किसी तरह की परेशानी को हल करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी।  
उपाय- भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9

कर्क- इस हफ्ते काम की व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी दोस्त के साथ मिलकर नए काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे। सप्ताह के मध्य में  किसी बड़ी जिम्मेदारी को निभाने में अधिक धन खर्च हो सकता है। किसी सरकारी मामले में फैसला आपके हक में होगा। अपने खान-पान का खास ध्यान रखें।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

सिंह- मन में चल रही किसी परेशानी को लेकर परिवार वालों के साथ बात करेंगे। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में अपना समय व्यतीत करेंगी। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कुछ खास ट्राई करेंगे।
उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

कन्या- यह वीक आपके लिए शुभता और सौभाग्य लेकर आने वाला है। काम को कल पर टालने की बजाय समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर मन परेशान रहेगा। लव पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंधने का ख्वाब पूरा हो सकता है।
उपाय- शिव परिवार की सेवा करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

तुला- यह वीक तुला राशि वालों के लिए बहुत लाभदायक साबित होने वाला है। व्यापार में कोई नई शुरुआत करने के लिए कोई भागीदार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर उनके बॉस पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के युवा गलत संगत में पड़ कर अपना नुकसान करवा बैठेंगे।
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

वृश्चिक- हफ्ते की शुरुआत में ही काम को लेकर बॉस के साथ बहस होने की संभावना है। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। भाई के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू करने का प्लान बनाएंगे। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। वीक के आखिर में सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

धनु- इस वीक जिस भी काम को करने के बारे में सोचेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का प्रेम और स्नेह मिलेगा। हफ्ते के मध्य में नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। वीक के आखिर में पिता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- केले के पेड़ को जल दें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

मकर- इस हफ्ते मकर राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी प्रोफेशनल व्यक्ति की मदद से कानूनी मामले का निपटारा करने में कामयाब हो जाएंगे। माता के साथ किसी फैमिली फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर मन उदास रहेगा।
उपाय- प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

कुंभ- इस सप्ताह व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्यों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। वीक के मध्य में किसी काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। किसी को पैसे उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। एसिडिटी और छाती में जलन जैसी दिक्कत रहेगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1
 
मीन- यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। करियर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। माता-पिता आपकी कोई बड़ी फरमाइश पूरी करके आपको सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। इस राशि के युवा अपना ज्यादातर समय मौज-मस्ती में बिताएंगे। शादीशुदा जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय- किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!