Weekly numerology (6th-12th May): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 May, 2024 12:59 PM

weekly numerology

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसत

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसत रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय घर-परिवार से संबंधित मामलों की इर्द-गिर्द बीतेगा। निजी जीवन की जिम्मेदारियों के कारण कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। मंगलवार के दिन यात्राओं के योग बनते हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बनती है। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय मिला-जुला रहेगा। आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। दोस्तों की सहायता से काम पूरे होने की संभावना बनती है। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की जिम्मेदारी को बखूबी समय से पूरा कर पाएंगे। किसी को उधार दी हुई धनराशि भी वापस मिल सकती है। रविवार का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। यात्राओं के दौरान सेहत का ख्याल रखें। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। बृहस्पतिवार का दिन सोच-समझ कर व्यतीत करें। अपनी ऊर्जा को किसी अच्छे मार्गदर्शन के चलते सही दिशा में लगाकर लाभ उठाने की कोशिश करें। शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। सरकारी काम पूरे होने के योग बनते हैं। सप्ताह के अंत का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मंगलवार के दिन किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जाने की संभावनाएं बनती है। बुधवार के दिन आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। परंतु पूर्ण दृढ़ संकल्प के साथ अपने कामों को पूरा करने से समय नियोजन करके अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। शुक्रवार के दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सप्ताह के अंत का समय आर्थिक स्थिति के नजरिए से अच्छा रहेगा।
उपाय:-पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसत मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। यात्राओं से लाभ होने के योग बनते हैं। बुधवार के दिन कोर्ट-कचहरी के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं, हालांकि बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें और बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। पुलिस के मामलों से भी दूरी बनाकर रखें। शुक्रवार के दिन किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार बना सकते हैं। हालांकि दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी बड़े व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
उपाय :- कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। कोई खराब घड़ी घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय वैवाहिक जीवन के सुखों के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है। मंगलवार के दिन मां-बेटी के संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। संतान पक्ष को लेकर किसी सोच-विचार में लगे रहेंगे। बुधवार का दिन थोड़ा आलस्य भरा रहेगा। अपने खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। बृहस्पतिवार के दिन हालांकि ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे, परंतु किसी सही मार्गदर्शन के अंतर्गत काम करना ज्यादा लाभदायक रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा है। सोमवार के दिन आपके कार्य पूरे होने की प्रबल संभावनाएं बनती हैं। मंगलवार के दिन यात्राओं से लाभ होने के योग बनते हैं। नौकरी में स्थानांतरण जाने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं। बुधवार का दिन जमीन-जायदाद के मामलों के लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनते हैं। सप्ताह के मध्य में खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। छोटे बहन-भाइयों के साथ किसी बात पर अहम फैसला लेने की संभावनाएं बनती हैं। शुक्रवार का दिन कामकाज की अधिकता के कारण थोड़ा व्यस्त रहेगा। मानसिक स्तर पर एक द्वंद्व महसूस करेंगे।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। मंगलवार का दिन दर्शन शास्त्र के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। किसी बात पर बहुत ज्यादा गहराई से सोच-विचार करने की संभावना ही बनती है। बुधवार के दिन काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी। कोई लोहे का औजार इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। बृहस्पतिवार के दिन के परिणाम थोड़े मंदे रहेंगे। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। हालांकि शुक्रवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। मां की सेहत का ख्याल रखें। ज्योतिष विद्या की तरफ मन आकर्षित हो सकता है।
उपाय:- गणेश भगवान की आराधना करें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में निजी जीवन पर ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध भी अच्छे होंगे। हालांकि मंगलवार के दिन यात्राओं में दिन बीतेगा। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा है। किसी रुके हुए काम को गति मिलने की संभावना बनती है। आलस्य के कारण अपने समय को बर्बाद न करें। बृहस्पतिवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। काम अधिक होने के कारण निजी जीवन पर भी कम ध्यान दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शनिवार के दिन मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। हालांकि रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय:- झूठ बोलने से परहेज करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। यात्राओं के कारण दिनचर्या भी व्यस्त हो सकती है। संतान पक्ष को लेकर किसी बात पर चिंतित रहेंगे। बुधवार का दिन भी मध्यम गति वाला रहेगा। हालांकि बृहस्पतिवार से आगे का समय आपके लिए अच्छा है। काफी समय से रुके हुए किसी काम को पूरा कर पाने में सफल रहेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। पदोन्नति की संभावनाएं भी बनती हैं।
उपाय:- हनुमान जी को बिना चूने वाला मीठा पान चढ़ाएं। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!