Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Dec, 2017 08:09 AM
आज का शुभाशुभ: शनिवार दि॰ 23.12.17 चंद्र मकर राशि व धनिष्ठा नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा नैऋत्य, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः 10.30 तक।
आज का विशेष उपाय: प्रॉफेश्नल सक्सैस हेतु शनि मंदिर में स्टील कर बर्तन दान करें।
आज का महामंत्र:
आज का शुभाशुभ: शनिवार दि॰ 23.12.17 चंद्र मकर राशि व धनिष्ठा नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, शुभदिशा नैऋत्य, राहुकाल प्रातः 9 से प्रातः 10.30 तक।
आज का विशेष उपाय: प्रॉफेश्नल सक्सैस हेतु शनि मंदिर में स्टील कर बर्तन दान करें।
आज का महामंत्र: ॥ शं शनैश्चराय सर्वेशाय नमः ॥ इस शनि मंत्र से प्रोफेशन में तरक्की मिलती है।
मेष: बिजनैस में जोखिम से लाभ होगा। परेशानियां धीरज से हल होंगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृष: खानपान में लापरवाही से तबियत बिगड़ेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होगी। अधिकारीवर्ग सहयोग करेंगे। प्रेमी से कलह के संकेत हैं।
मिथुन: कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। सीनियर्स काम में रुकावटें डालेंगे। स्टूडैंट्स की पढ़ाई-लिखाई में व्यवधान आएंगे। बुद्धिबल में वृद्धि होगी।
कर्क: वैचारिक नकारात्मकता रहेगी। क्रोध अनियंत्रित होगा। परिजनों से कलह होगी। स्थिति हानिप्रद रहेगी। खुद पर मानसिक बोझ रहेगा।
सिंह: जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। सांसारिक स्तर पर उदासीनता रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में अपयश मिलेगा। भागीदारी में मतभेद होंगे।
कन्या: व्यवसायिक क्षेत्र में यश मिलेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। शारीरिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
तुला: आपके विचारों से लोग प्रभावित होंगे। परिश्रम की तुलना में परिणाम असंतोषजनक रहेंगे। जायदाद संबंधित पारिवारिक विवाद होगा।
वृश्चिक: माता का स्वास्थ्य बिगडेगा। धन हानि होगी। पारिवारिक क्लेश रहेगा। अनिद्रा से पीड़ित होंगे। स्नेहीजनों से संबंध कटु होंगे।
धनु: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्नेहीजनों संग समय आनंद से बिताएंगे। आध्यात्मिकता का आनंद रहेगा। स्नेहीजनों संग भेंट होने से हर्ष होगा।
मकर: ऑफिस में काम ज्यादा ही बढ़ जाएगा। तसल्ली से काम करने से लाभ होगा। फोन के जरिए खुशखबरी मिलेगी। अधूरे काम निपटेंगे।
कुंभ: ऑफिस का माहौल सुधरेगा। भाग्य पर भरोसा रख आत्मविश्वास से कार्य करेंगे। प्रेम स्थिति में सुधार होगा। लेनदेन में गड़बड़ रहेगी।
मीन: परिवारजनों के साथ मतभेद बढ़ेंगे। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के कार्य एक साथ हाथ में आएंगे।
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com