19 नवम्बर को ताजमहल व आगरा किला समेत सभी स्मारकों में नि:शुल्क प्रवेश

Edited By Updated: 16 Nov, 2026 10:33 AM

world heritage week 2026

विश्व धरोहर सप्ताह की शुरूआत 19 नवम्बर से होगी। इस अवसर पर आगरा के ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्माद-उद-दौला और मेहताब बाग समेत सभी संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। हालांकि,

आगरा (एजैंसी): विश्व धरोहर सप्ताह की शुरूआत 19 नवम्बर से होगी। इस अवसर पर आगरा के ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्माद-उद-दौला और मेहताब बाग समेत सभी संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। हालांकि, ताजमहल के मुख्य मकबरे में प्रवेश के लिए 200 रुपए का शुल्क देना होगा। 

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ए.एस.आई.) की अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. स्मिता कुमार ने रविवार को बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह 19 से 25 नवम्बर तक मनाया जाएगा। 19 नवम्बर को देशभर के सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों पर प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस दौरान भारतीय और विदेशी पर्यटक बिना टिकट स्मारकों का भ्रमण कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सप्ताह के दौरान स्मारकों में प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी और स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।  वहीं, ताजमहल के निगरानी से छूटे हिस्सों में 360 डिग्री दृश्य क्षमता वाले सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा गाइडों के लिए अलग-अलग रंगों के पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!