सोने का तरीका बताता है आपके ये राज, वास्तु शास्त्र में भी मिलता है वर्णन

Edited By Jyoti,Updated: 29 Jul, 2020 03:59 PM

your way of sleeping shows your secret also found in vastu shastra

वास्तु शास्त्र में मानव जीवन से जुड़ी हर बात के बारे में बताया गया है। इसमें घर के पूरे निर्माण से लेकर घर में पड़ी छोटी से छोटी चीज़ के बारे में बताया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र में मानव जीवन से जुड़ी हर बात के बारे में बताया गया है। इसमें घर के पूरे निर्माण से लेकर घर में पड़ी छोटी से छोटी चीज़ के बारे में बताया है। इतना ही नहीं इसमें घर के हर कमरे से लेकर रसोई और बाथरूम तक के बारे में भी बताया गया है। हो सकता है बहुत से लोग इस बारे में पहले से ही जानते हों। मगर क्या आप ये जानते हैं, इसमें बेडरूम की सही दशा-दिशा के साथ ये भी बताया गया है कि सोने का तरीका भी हमारे बारे में बहुत कुछ बताता है। जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के सोने से न केवल उसका स्वभाव बल्कि उसका भविष्य तक जाना जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में इस बारे में किस तरह की जानकारी दी गई है। 
PunjabKesari, Sleeping Ways, Vastu Shastra, Vastu Dosh, Vastu Shasta In hindi, Vastu Tips, Basic Vastu Tips, Vastu Shastra Gyan In hindi, Astrology, Astrology in hindi, Jyotish Gyan, Jyotish Shastra
*पैरों का बांधकर सोने वाले- 
अक्सर देा जाता है कि कुछ लोगों को अपने पैर बांधकर यानि कसकर सोने की आदत होती है या चादर से अपने आप को पूरी तरह ढक कर सोने की आदत होती है। कहा जाता है ऐसे लोगों का पूरा जीवन संघर्ष भरा होता है। साथ ही इनके बारे में ये भी माना जाता है कि ऐसे लोग हर स्थिति के हिसाब से अपने आप को ढाल लेते हैं। इनकी सबसे बड़ी विशेषता होती है इनका कुशल व्यवहार। 

*सीधे सोते समय हाथों को पीछे रखकर सोने वाले- 
कुछ लोगों उपरोक्त बताई पोजीशन में सोता हुआ देखा जाता है, कहा जाता ये लोग नई चीज़ों का जानने की अधिक अपेक्षा रखते हैं। इन्हें हर नया काम करने में एक अलग ही खुशी मिलती है। इसके अलावा अपने परिवार के प्रति ये असीम प्रेम और स्वेह रखते हैं। 
Sleeping Ways, Vastu Shastra, Vastu Dosh, Vastu Shasta In hindi, Vastu Tips, Basic Vastu Tips, Vastu Shastra Gyan In hindi, Astrology, Astrology in hindi, Jyotish Gyan, Jyotish Shastra
*शरीर सिकोड़कर सोने वाले-  
वास्तु शास्त्र के अनुसार जो लोग शरीर को सिकोड़कर सोते हैं, ऐसे लोग काफ़ी  डरपोक होते हैं। ऐसा कहा जाता है इन्हें हर समय असुरक्षा की भावना घेरे रहती है। जिसके चलते ये हर अंजान आदमी से बात करने में घबराते व कतराते हैं। कुछ मान्यताओं की मानें तो ऐसे लोगों में नशे की लत लगने की अधिक संभावना रहती है।

*एक दम सीधा सोना-
वास्तु शास्त्र के अनुसार जो लोग बिल्कुल सीधा लेटकर सोते हैं, उन्हें शुभता की नज़े से देखा जाता है। कहा जाता है इस तरह के लोगों में आत्म विश्वास से परिपूर्ण रूप से होता है। अपनी हर तरह की समस्या से ये खुद बाहर आने की क्षमता रखते हैं, किसी भी परिस्थिति में इन्हें किसी और के साथ की ज़रूरत नहीं होती। बताया जाता है ज्यादातर ऐसे लोग घर-परिवार के मुखिया होते हैं।
Sleeping Ways, Vastu Shastra, Vastu Dosh, Vastu Shasta In hindi, Vastu Tips, Basic Vastu Tips, Vastu Shastra Gyan In hindi, Astrology, Astrology in hindi, Jyotish Gyan, Jyotish Shastra

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!