Edited By Sarita Thapa,Updated: 09 Jul, 2025 07:49 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। पुराने कर्ज़ से मुक्ति मिलने के योग हैं। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। पुराने कर्ज़ से मुक्ति मिलने के योग हैं। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। यात्रा से लाभ हो सकता है। सेहत सही रहेगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। धन संबंधी फैसलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। मित्रों से किसी जरूरी विषय पर सलाह मिलेगी। व्यापार में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। मन उलझनों से घिरा रहेगा। किसी पुराने मित्र से विवाद हो सकता है। कार्यों को अधूरा न छोड़ें, बाद में परेशानी हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को मेहनत का फल मिलेगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। सेहत सही रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। निवेश करने का सोच रहे है तो उस के लिए समय अनुकूल है। सेहत का ख्याल रखें।
सिंह राशि के वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। परिवार में कोई पुरानी बात उभर सकती है जिससे घर में तनाव पैदा हो सकता है। व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। खानपान में संयम बरतें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज सिर दर्द कर सकता है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपकी समझदारी आपको लाभ दिलाएगी। ऑफिस में कोई नई भूमिका मिल सकती है। करीबी रिश्तों में पारदर्शिता रखें। सेहत में सुधार दिखेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। धन की स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है। जीवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पुराने निर्णयों पर पुनर्विचार करें। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलने के योग है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। ऑफिस में किसी सहयोगी से बहस हो सकती है। घर के खर्चे थोड़ा बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी से भावनात्मक समर्थन मिलेगा। पुराने प्रयासों का फल मिल सकता है। बाहर के खाने से परहेज़ करें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। जीवन में स्थिरता महसूस करेंगे। शाम को धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना लाभदायक होगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। सेहत में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है।