10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू, 50 फीसदी छात्रों को हॉल में बैठने की अनुमति

Edited By Updated: 07 Apr, 2021 12:58 PM

10th 12th board exams announced

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 10वीं बोडर् की परीक्षाएं 15 अप्रैल से एक मई तक तथा 12वीं बोडर् की परीक्षाएं 3 मई से 24 मई तक आयोजित होंगी। परीक्षार्थी कोरोना संक्रमण, लॉकडाउन, कंटेनमेंट जोन आदि के कारण किसी विषय या सभी विषयों की परीक्षा में...

एजुकेशन डेस्क: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 15 अप्रैल से एक मई तक तथा 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 3 मई से 24 मई तक आयोजित होंगी। शिक्षा मण्डल के सचिव ने आज यहां बताया कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए बोर्ड द्वारा छात्रहित में लिए गए निर्णय के अनुसार छात्रों के प्रवेश पत्र तथा परीक्षा केन्द्रों के अधिकारियों-कर्मचारियों के ड्यूटी आदेश के आधार पर परीक्षा केन्द्र तक आने-जाने की अनुमति रहेगी।

इन छात्रों को पास श्रेणी में उत्तीर्ण माना जाएगा
परीक्षार्थी कोरोना संक्रमण, लॉकडाउन, कंटेनमेंट जोन आदि के कारण किसी विषय या सभी विषयों की परीक्षा में अनुपस्थित रहते हैं, तो उनकी अंकसूची में अनुपस्थित न रहकर सी (करोना) लिखा जाएगा। ऐसे विद्यार्थी को उन विषय में अंक नहीं दिए जाएंगे परन्तु उसे पास श्रेणी में उत्तीर्ण माना जाएगा।      

विशेष परीक्षा आयोजित होगी
उन्होने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जिनकी अंकसूची में सी अंकित होगा उनके लिए पूरक परीक्षा के साथ विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी और विशेष परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उनकी अंकसूची में सी के स्थान पर प्राप्तांक अंकित कर पुनरीक्षित अंकसूची जारी की जाएगी और उन्हें श्रेणी भी दी जाएगी।       

एग्जाम हॉल में 50 प्रतिशत छात्रों को ही बैठने के निर्देश
उऩ्होने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए सभी मान्यता प्राप्त शालाओं को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से लेकर छात्रों की बैठक व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के साथ ही कक्ष की बैठक क्षमता के अनुरूप 50 प्रतिशत छात्रों को ही उस कक्ष में बैठाएं जाने के निर्देश दिए गए हैं।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!