इस शहर में शिक्षक बनने के लिए उमड़ी भीड़

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jul, 2017 11:23 AM

a crowd in the town to become a teacher

प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा सी. एंड वी. शिक्षकों के बैचवाइज पदों को भरने की प्रक्रिया ...

मंडी: प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा सी. एंड वी. शिक्षकों के बैचवाइज पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को भाषा अध्यापक के पदों हेतु साक्षात्कार लिए गए जिसमें जिलाभर के 141 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। बता दें कि मंडी जिला में भाषा अध्यापक के 31 व शास्त्री के 26 पद बैचवाइज भरे जाएंगे, वहीं शास्त्री के पदों के लिए शनिवार को साक्षात्कार लिए जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि अगर किसी को कॉल लैटर नहीं मिले हैं तो भी वे निर्धारित मापदंडों के अनुरूप साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक के.डी. शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा शुक्रवार को भाषा अध्यापक के 31 पदों को बैचवाइज भर्ती हेतु साक्षात्कार लिए गए जिसमें जिलाभर के 141 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। शनिवार को शास्त्री भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।

यह है पदों का ब्यौरा 
भाषा अध्यापक के 31 पदों के लिए सामान्य वर्ग से 10, सामान्य बी.पी.एल. से 3, अनारक्षित वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर से 1, एस.सी. से 7, एस.सी. बी.पी.एल. से 2, ओ.बी.सी. से 6, ओ.बी.सी. बी.पी.एल. से 1 पद जबकि शास्त्री के कुल 26 पदों में से सामान्य वर्ग से 12, सामान्य बी.पी.एल. से 2, एस.सी. से 4, एस.सी. बी.पी.एल. से 1, एस.टी. से 2, ओ.बी.सी. से 3, ओ.बी.सी. बी.पी.एल. से 1 व अनारक्षित वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर से 1 पद भरा जाएगा।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!